अहियापुर में मिला शव हत्या की आशंका

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के छीट भगवतीपुर गांव के ब्रह्मस्थान के पास गुरुवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सूचना पर गांव के सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गये. हत्या की आशंका जताते हुए थानाध्यक्ष को सूचना दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थानाक्षेत्र के छीट भगवतीपुर गांव के ब्रह्मस्थान के पास गुरुवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. सूचना पर गांव के सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गये. हत्या की आशंका जताते हुए थानाध्यक्ष को सूचना दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एसकेएमसीएच ले आयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
पुलिस को मौके से एक बैग में मकान निर्माण में इस्तेमाल होने वाले औजार मिले हैं. इससे मृतक के मजदूर होने की संभावना जतायी गयी है. मृतक लाल स्वेटर, मटमैला पैंट व सफेद-काला चेकदार शर्ट पहने था. शाम में शव को पोस्टमार्टम कर सुरक्षित रखा गया. पास से एक जोड़ा चप्पल भी मिला है. शव की पहचान के लिए उसकी फोटाेग्राफी करायी गयी. पुलिस ने भी हत्या की आशंका जतायी है.
थानाध्यक्ष सोना प्रसाद सिंह ने बताया कि शव पर जख्म के निशान नहीं मिले हैं. पोस्टमार्टम के डॉक्टर ने बताया कि मौत के कारणों की जांच के लिए बेसरा सुरक्षित रखा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा.
स्थानीय लोगों ने बताया कि आसपास में कई मकान में बाहर के मजदूर रह कर पेंट करने का काम करते हैं. कुछ माह पहले भी इस जगह से एक मजदूर का शव मिला था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन