प्राथमिकी नहीं ली, तो थाने पर किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2019 6:08 AM
मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा स्थित परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा 24 घंटे से लापता है, लेकिन ब्रह्मपुरा पुलिस ने इसे सकरा का मामला बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया. इस पर परिजनों ने हंगामा किया. सूचना पर सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुएपरिजनों को कार्रवाई […]
मुजफ्फरपुर : ब्रह्मपुरा स्थित परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक की परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा 24 घंटे से लापता है, लेकिन ब्रह्मपुरा पुलिस ने इसे सकरा का मामला बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया. इस पर परिजनों ने हंगामा किया. सूचना पर सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुएपरिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया. उन्होंने थानेदार रवि कुमार गुप्ता को जमकर फटकार लगायी. इसके बाद ब्रह्मपुरा पुलिस ने परिजनों से अावेदन लेकर मामले की छानबीन शुरू की.
परिजनों ने बताया कि लापता छात्रा सकरा थानाक्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली है. वह हर दिन अपने गांव से अन्य लड़कियों के साथ परीक्षा देने आती थी. एक दिन पूर्व भी वह परीक्षा केंद्र पर पहुंची थी. परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने के लिए लगी लाइन में लापता छात्रा के आगे उसकी चचेरी बहन भी खड़ी थी. लेकिन, इसके बाद वह लापता हो गयी.
परिजन ने जब छात्रा की चचेरी बहन से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह लाइन में खड़ी थी, लेकिन इसके बाद उसे नहीं देखा. खोजबीन के बाद छात्रा के नहीं मिलने से परेशान परिजन प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंचे. परिजनों ने बताया कि पुलिस ने उन लोगों को काफी परेशान किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










