मुजफ्फरपुर : मीनापुर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर हाथ तोड़ा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2019 9:27 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मीनापुर थानाक्षेत्र के एक गांव की लीची गाछी में शौच करने गयी किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. विरोध करने किशोरी के साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया गया. शोर सुन बचाने आयी उसकी दादी को भी मारपीट कर पैर तोड़ दिया. किशोरी को बचाने में परिवार के छह लोग […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मीनापुर थानाक्षेत्र के एक गांव की लीची गाछी में शौच करने गयी किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया. विरोध करने किशोरी के साथ मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया गया. शोर सुन बचाने आयी उसकी दादी को भी मारपीट कर पैर तोड़ दिया. किशोरी को बचाने में परिवार के छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सभी को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
किशोरी की दादी ने शनिवार को मेडिकल ओपी पुलिस को बताया कि एक दिन पूर्व घर के सामने लीची गाछी में पोती शौच को गयी थी. पड़ोस के अजय व संजय उसे पकड़ लिया, सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी. आसपास के लोगों के जुटने के बाद सभी आरोपित फरार हो गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन