मुजफ्फरपुर : केस ट्रांसफर का आदेश पॉस्को कोर्ट पहुंचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Feb 2019 6:33 AM
मुजफ्फरपुर : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बालिका गृह कांड का केस दिल्ली ट्रांसफर करने की फाइल गुरुवार को पॉस्को कोर्ट पहुंची. आदेश पहुंचते ही पॉस्को कोर्ट में केस की फाइल भेजने की कवायद शुरू हो गयी. अब केस की सुनवाई दिल्ली के साकेत कोर्ट में होगी. इस मामले में पाॅक्सो कोर्ट ने आरोप […]
मुजफ्फरपुर : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बालिका गृह कांड का केस दिल्ली ट्रांसफर करने की फाइल गुरुवार को पॉस्को कोर्ट पहुंची. आदेश पहुंचते ही पॉस्को कोर्ट में केस की फाइल भेजने की कवायद शुरू हो गयी.
अब केस की सुनवाई दिल्ली के साकेत कोर्ट में होगी. इस मामले में पाॅक्सो कोर्ट ने आरोप गठन के बिंदु पर सुनवाई के लिये पहले से 20 फरवरी की तारीख तय की है. जिन लोगों का केस ट्रांसफर हुआ है, उनमें पटियाला जेल में बंद ब्रजेश ठाकुर, पटना के बेऊर जेल में बंद तत्कालीन बाल संरक्षण अधिकारी रवि रौशन, सीडब्ल्यूसी सदस्य विकास कुमार, बाल संरक्षण इकाई की तत्कालीन सहायक निदेशक रोजी रानी, इंदू कुमारी, चंदा देवी, हेमा मसीह, किरण कुमारी, मीनू देवी, नेहा कुमारी व मंजू देवी, विजय तिवारी, मुजफ्फरपुर जेल में बंद शाइस्ता प्रवीण उर्फ मधु, अश्विनी कुमार, कृष्णा राम एवं रामानुज ठाकुर, दिलीप वर्मा, विक्की उर्फ साहिल शामिल हैं. इस मामले में सीबीआई 21 आरोपितों पर चार्जशीट कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










