मुजफ्फरपुर : रेल गार्ड से टकरायी सवारी ट्रेन

Updated at : 01 Feb 2019 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर :  रेल गार्ड से टकरायी सवारी ट्रेन

मुजफ्फरपुर :मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर गुरुवार को गुमटी संख्या 31 सी पर रेल गार्ड से 63265 सवारी ट्रेन की टक्कर हो गयी. इंजन में लगे केटल गार्ड, फूड हॉल्डर टूट गये. हालांकि, डीजल टंकी फूटने से बच गयी. लोको पायलट व गेटमैन की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार हाजीपुर रेलमार्ग पर रेलवे […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर :मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर गुरुवार को गुमटी संख्या 31 सी पर रेल गार्ड से 63265 सवारी ट्रेन की टक्कर हो गयी. इंजन में लगे केटल गार्ड, फूड हॉल्डर टूट गये. हालांकि, डीजल टंकी फूटने से बच गयी.

लोको पायलट व गेटमैन की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार हाजीपुर रेलमार्ग पर रेलवे गुमटी संख्या 31 सी पर नई डबल लाइन पर कार्य करने के लिए रेल गार्ड लगा कर छोड़ दिया गया. बताया जाता है कि भगवानपुर स्टेशन पर सवारी ट्रेन आकर रुकी थी. स्टेशन से दोपहर एक बजे ट्रेन खुली. गुमटी पर आते ही रेल गार्ड से इंजन टकरा गया. लाइन पर करीब आधा किमी तक घसीटाते रहा.

हालांकि, गेटमैन के संकेत पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया. ट्रेन की रफ्तार लगभग 30 किमी थी. ट्रेन पर सवार यात्रियों को हल्ला झटका लगा. झटका से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. ट्रेन के रुकते ही यात्री बोगी से कूद कर ट्रैक पर आ गये. अफरा-तफरी मच गयी. कर्मियों ने बताया कि दोहरीकरण कार्य के दौरान रनिंग ट्रैक के किनारे बांस से घेराव करना अनिवार्य है. लेकिन कंस्ट्रक्शन अधिकारी व ठेकेदार ने कागज पर घेराव कार्य किया और ट्रैक किनारे कोई सुरक्षा का घेरा नहीं किया है. बिना बांस का घेरे का डबल लाइन पर कार्य कराया जा रहा है.

लोको पायलट ने कहा कि गुमटी पर रेल गार्ड से टकरा गयी. इसमें इंजन क्षतिग्रस्त हुआ है. वरीय अधिकारी को सूचना दे दी गयी है. बता दें कि, पिछले माह डबल लाइन पर कार्य के दौरान जेसीबी से 15028 मौर्य एक्सप्रेस भी टकरा गयी थी. इसमें भी इंजन क्षतिग्रस्त हो गया था. टकराने से बड़ा हादसा टल गया था. बावजूद रेलवे अधिकारी ने रनिंग ट्रैक किनारे बांस से घेराव करने में कोई दिलचस्पी नहीं ली.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन