मुजफ्फरपुर : ट्रेन में फंसी महिला की साड़ी, 20 मीटर तक घिसटती रही
मुजफ्फरपुर : प्लेटफॉर्म संख्या तीन व चार पर शौचालय नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सबसे ज्यादा महिला यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ती है. बाथरूम के नहीं होने की वजह से यात्री किसी ट्रेन या खुले में शौच करने को मजबूर होते हैं. बुधवार की दोपहर प्लेटफॉर्म संख्या तीन […]
मुजफ्फरपुर : प्लेटफॉर्म संख्या तीन व चार पर शौचालय नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सबसे ज्यादा महिला यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ती है. बाथरूम के नहीं होने की वजह से यात्री किसी ट्रेन या खुले में शौच करने को मजबूर होते हैं. बुधवार की दोपहर प्लेटफॉर्म संख्या तीन व चार पर सप्तक्रांति एक्सप्रेस का इंतजार कर रही एक महिला शौचालय खोजने लगी.
आपके शहर में
प्लेटफॉर्म पर एक भी शौचालय नहीं होने की वजह से वह प्लेटफॉर्म पर खड़ी बाघ एक्सप्रेस के शौच में चली गयी. इसी बीच ट्रेन खुल गयी और महिला हड़बड़ा कर ट्रेन से उतरने लगी.
इस दौरान उसकी साड़ी बोगी के पायदान में फंस गयी और वह गिर गयी. इससे वह प्लेटफॉर्म पर करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गयी. इस बीच प्लेटफाॅर्म पर खड़े यात्रियों ने महिला को पकड़ लिया. महिला को काफी चोट आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए