मुजफ्फरपुर : छोटे भाई का धारदार हथियार से गला काटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2019 5:56 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : शुक्ला रोड में ऑटो चलाने के विवाद में बुधवार की देर रात बड़े भाई मोहसीन ने छोटे भाई मोहसीव के गले पर धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने जख्मी को इलाज के लिए बैरिया स्थित मां जानकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसकी […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : शुक्ला रोड में ऑटो चलाने के विवाद में बुधवार की देर रात बड़े भाई मोहसीन ने छोटे भाई मोहसीव के गले पर धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने जख्मी को इलाज के लिए बैरिया स्थित मां जानकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

घटना की सूचना पर गुरुवार को नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. देर शाम थानेदार धनंजय कुमार ने जख्मी की मां का बयान दर्ज किया.

स्थानीय पाले खान ने बताया कि पिछले पांच दिनों से ऑटो चलाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था. उसकी मां ने बड़े बेटे को लगातार नशा व मारपीट करने की आदत के परेशान होकर घर से बाहर कर दिया था. वह हाफी चौक पर किराये के मकान में रह रहा था. बीती रात उसने छोटे भाई को अपने किराये के मकान पर बुलाया.

वहां, खिला-पिला कर उसके पीछे से गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया. जख्मी हालत में वह अपनी मां के पास पहुंचा. इसके बाद उसे ऑटो में लाद कर इलाज के लिए ले जाया गया. थानेदार ने बताया कि एक भाई ने दूसरे भाई के गर्दन पर चाकू से वार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन