मुजफ्फरपुर : कल से साफ होगा मौसम, घटेगी ठंड

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : हिमालय क्षेत्र में चक्रवाती असर से तीसरे दिन भी उत्तर बिहार के जिलं में आसमान में बादलों ने डेरा जमाये रखा. सुबह से शाम तक सूरज व बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही. बादल छाये रहने दिन के तापमान में बुधवार के अपेक्षा तीन डिग्री का इजाफा हुआ. अधिकतम पारा 20.4 डिग्री व […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : हिमालय क्षेत्र में चक्रवाती असर से तीसरे दिन भी उत्तर बिहार के जिलं में आसमान में बादलों ने डेरा जमाये रखा. सुबह से शाम तक सूरज व बादलों के बीच लुकाछिपी चलती रही. बादल छाये रहने दिन के तापमान में बुधवार के अपेक्षा तीन डिग्री का इजाफा हुआ. अधिकतम पारा 20.4 डिग्री व न्यूनतम 13.2 डिग्री दर्ज किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटे में मौसम के साफ रहने की संभावना. इसके बाद ठंड में भी कमी आयेगी. अबतक अलग-अलग इलाकों में 2-5 मिमी तक बारिश हुई. इससे खेत में पानी तो नहीं लगा है, लेकिन नमी जरूर आ गयी है. करीब तीन महीने से बारिश के फुहार का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर खुशी दिख रही है. बारिश गेहूं व तिलहन फसल के लिए वरदान साबित हो सकती है.

आम तौर ठंड के मौसम में बारिश होना तय माना जाता है, लेकिन इस साल मौसम चक्र के बदलने से अबतक बारिश नहीं हुई है. जनवरी में औसत से 98 प्रतिशत कम बारिश हुई है. जिले में 95 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल लगी है. किसान पटवन कर किसी तरह फसल को बचाये हुए हैं. इस साल कुहासा नहीं होने से गेहूं की खेती पर असर पड़ने की संभावना है. कुहासा नहीं होने से इस साल ओस भी नहीं गिरा. इसका सीधी असर गेहूं की फसल पर दिख रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन