पेड़ से बच्चे ने तोड़ा बेर, गुस्से में बच्चे का तोड़ दिया जबड़ा, टूट गये छह दांत

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : शहर के मझौलिया इलाके में पेड़ से बेर का फल तोड़ लेने पर सात वर्षीय बालक सोहेल को मारपीट कर जबड़ा तोड़ दिया गया. घटना में उसके छह दांत टूट गये. बच्चे की मां ने जब आरोपित युवक के परिजनों से इसकी शिकायत की, तो उन्होंने पैसे लेकर मुंह बंद रखने की धमकी […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : शहर के मझौलिया इलाके में पेड़ से बेर का फल तोड़ लेने पर सात वर्षीय बालक सोहेल को मारपीट कर जबड़ा तोड़ दिया गया. घटना में उसके छह दांत टूट गये. बच्चे की मां ने जब आरोपित युवक के परिजनों से इसकी शिकायत की, तो उन्होंने पैसे लेकर मुंह बंद रखने की धमकी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बच्चे को इलाज के लिए गंभीर स्थिति मेंशहर के भगवानपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके जबड़े का ऑपरेशन करने की तैयारी चल रही है. घटना को लेकर बच्चे की मां चक अब्दुल वाहिद मझौलिया रोड निवासी मो चांद की पत्नी नूरी निशा ने काजी मोहम्मदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें फैजान वारसी (जॉनी) को आरोपित किया है. प्राथमिकी में नूरी निशा ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने बेटे को पेपर लाने के लिए भेजा. पेपर लेकर अपनी दुकान लौटने के दौरान रास्ते में उसने पेड़ से बेर तोड़ लिया. इस कारण आरोपित ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. वह खून से लथपथ होकर घर लौटा. परिजनों ने उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. यहां से बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराने को कहा. इसके बाद बच्चे को भगवानपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

घटना के संबंध में काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष मो सुजाउद्दीन ने बताया कि घटना की शिकायत दर्ज करायी गयी है. जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपित की गिरफ्ता री के लि ए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन