मोतीपुर थानेदार पर कई आरोप, चल रही जांच
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोतीपुर : पति के हत्या के मामले में गिरफ्तार मोतीपुर थाने के बरियारपुर निवासी स्व.रंजन साह की पत्नी सुशीला देवी को 85 घंटे के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने के मामले में मोतीपुर पुलिस घिर गयी है. अस्पताल कर्मी पर रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करने का दबाव देने का मामला सामने आया […]
विज्ञापन
मोतीपुर : पति के हत्या के मामले में गिरफ्तार मोतीपुर थाने के बरियारपुर निवासी स्व.रंजन साह की पत्नी सुशीला देवी को 85 घंटे के बाद रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने के मामले में मोतीपुर पुलिस घिर गयी है. अस्पताल कर्मी पर रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करने का दबाव देने का मामला सामने आया है.
शनिवार को पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर नाम बदलकर पीएचसी में इलाज कराए जाने का मामला भी तूल पकड़ने लगा है. पीएचसी में इलाज कराई गई चंदा देवी किस मामले की अभियुक्त है. उसे कब हिरासत में लिया गया. इसका जवाब मोतीपुर पुलिस के पास नहीं है.
जानकारी हो कि मोतीपुर थाने के थानेदार कुमार अमिताभ अपनी कार्यप्रणाली को लेकर लगातार विवादों में रहे हैं. भूमि विवाद में वृत बरजी के मो फिरोज को 18 घण्टे तक हिरासत में रखने के बाद रुपये लेकर छोड़ने का भी आरोप उनपर लगा है. माधोपुर निवासी राजू चौधरी को चार दिनों तक हाजत में रखने के बाद छोड़ने का आरोप भी उनपर है.
सड़क जाम करने के मामले में पत्रकार पर प्राथमिकी दर्ज करने और पुलिस लाठीचार्ज का समाचार संकलन कर रहे पत्रकार का मोबाइल छिनने के मामले में भी वे जांच के दायरे में हैं. मोतीपुर हुर्राहा निवासी जीतेंद्र राय और डीलर अरुण कुमार राय के भूमि विवाद में मामला उठाने की धमकी देने में भी थानाध्यक्ष पर जांच की कार्रवाई चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










