मुजफ्फरपुर : पहले घंटे में दोस्ती, दूसरे घंटे में खाया खाना, फिर लगाया चोरी का आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : जंक्शन पर शनिवार को एक लड़का -लड़की के ड्रामा से लोग परेशान रहे. जान पहचान होने पर पहले घंटे में दोनों की दोस्ती हुई. दूसरे घंटे में खाना खाने होटल गये. तीसरे घंटे में लड़की ने लड़का पर चोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया. जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में करीब एक […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : जंक्शन पर शनिवार को एक लड़का -लड़की के ड्रामा से लोग परेशान रहे. जान पहचान होने पर पहले घंटे में दोनों की दोस्ती हुई. दूसरे घंटे में खाना खाने होटल गये. तीसरे घंटे में लड़की ने लड़का पर चोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया.
जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में करीब एक घंटे तक हाइवोल्टेज ड्रामा चला. बात बढ़ते देख यात्रियों ने जीआरपी को इसकी सूचना दी. तब तक लड़की मौका देख वहां से फरार हो गयी.नरकटियागंज से आयी एक लड़की जंक्शन पर घूम रही थी. इसी बीच उसकी नजर एक लड़के पर पड़ी. दोनों एक दूसरे को देखते देखते बातचीत शुरू की. कुछ देर बाद दोनों पार्किंग स्टैंड में जाकर एक दूसरे का हाथ पकड़ कर प्यार भरी बातें करने लगे.
वहीं, अगले घंटें लड़की ने लड़का को खाना खाने के लिए होटल में चलने के लिए कहा. लड़का मान गया और स्टेशन के सामने एक होटल में जाकर खाना खाया. खाने का पैसा भी लड़का ने ही दिया. उसके बाद दोनों फिर जंक्शन पर वापस आ गये. उसके बाद लड़की ने लड़का से कहा कि वह उसके पैसे दे और वहां पर हंगामा करने लगी. बताया कि लड़का ने उसका पैसा ले लिया है. इस पर विरोध किया तो लड़की ने लाेगों को जुटा कर कहने लगी कि लड़के ने 3500 नकदी ले ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन