मुजफ्फरपुर : एके 47 की बरामदगी के लिए शंभु व मंटू के कई ठिकानों पर छापा

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में पुलिस ने एके 47 की बरामदगी के लिए पुलिस ने शंभु व मंटू के कई ठिकानों पर छापेमारी की. लेकिन, सफलता हासिल नहीं मिली. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धनौर निवासी शातिर अपराधी अपने घर आया है. उसी के पास हत्या में शामिल एके 47 […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में पुलिस ने एके 47 की बरामदगी के लिए पुलिस ने शंभु व मंटू के कई ठिकानों पर छापेमारी की. लेकिन, सफलता हासिल नहीं मिली. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धनौर निवासी शातिर अपराधी अपने घर आया है.
उसी के पास हत्या में शामिल एके 47 है. जैसे ही टीम छापेमारी को पहुंची उससे पहले शातिर अपने शागिर्दों के साथ भाग निकला. समीर हत्याकांड में अबतक जेल भेजे गये शूटर गोविंद उसके सहयोगी सुजीत, ओंकार व पिंटू सिंह के निशानदेही पर गुरुवार की देर रात पुलिस ने छापेमारी शुरू की. धनौर, बसुआ इलाके में छापेमारी की.
इसके बाद शहर के गोबरसही, भगवानपुर व मिठनपुरा इलाके में भी छापेमारी की गयी. पुलिस सूत्रों की माने तो सुजीत व मंटू शर्मा का भाई नवीन ने जेल भेजे जाने से पूर्व पुलिस को कई अहम जानकारी दी थी. उसी के निशानदेही पर पुलिस ने जांच तेज कर दी.
कटरा, धनौर, बसुआ,सरबदीपुर समेत कई जगहों पर शुक्रवार देर शाम कार्रवाई जारी
हत्याकांड में जेल भेजे गये गोविंद, पिंटू, ओंकार, सुजीत के निशानदेही पर छापेमारी
पुलिस राजू तुरहा की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की तेज
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन