बालिका गृह कांड : दिलीप वर्मा को दो दिनों के रिमांड की फिर मंजूरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह मामले में जेल भेजे गये बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वर्मा की आठ दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सीबीआई ने गुरुवार को पॉक्सो कोर्ट में पेश की. सीबीआई ने न्यायालय में आवेदन देकर दो दिनों के लिए रिमांड की मांग की. दिलीप वर्मा के वकील विजय […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह मामले में जेल भेजे गये बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वर्मा की आठ दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सीबीआई ने गुरुवार को पॉक्सो कोर्ट में पेश की. सीबीआई ने न्यायालय में आवेदन देकर दो दिनों के लिए रिमांड की मांग की. दिलीप वर्मा के वकील विजय कुमार दास ने रिमांड अवधि बढ़ाये जाने का विरोध किया.
न्यायालय ने दोनों पक्षों के बहस सुनने के बाद दो दिनों के रिमांड की मंजूरी देर शाम दी. जिसके बाद सीबीआई दिलीप वर्मा को लेकर पूछताछ के लिए कैंप कार्यालय लेकर चली गयी. दिलीप वर्मा ने 20 दिसम्बर को विशेष पाॅक्सो कोर्ट मे सरेंडर किया था .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन