झोंपड़ी से 70 लाख की शराब जब्त, तस्कर फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2019 7:45 AM
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने मीनापुर थाना क्षेत्र के मदारीपुर चक्की व माधोपुर गांव में गुरुवार को छापेमारी कर 70 लाख की (235 कार्टन) विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में स फल रहा. पुलिस ने तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अन्य ठिकानों पर छापेमारी की. उत्पाद […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने मीनापुर थाना क्षेत्र के मदारीपुर चक्की व माधोपुर गांव में गुरुवार को छापेमारी कर 70 लाख की (235 कार्टन) विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में स फल रहा. पुलिस ने तस्करों की गिरफ्तारी के लिए अन्य ठिकानों पर छापेमारी की.
उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि सूचना मिली कि मीनापुर थाना क्षेत्र में शराब की बड़ी खेप उतरनेवाली है. सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर सत्तार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी को भेजा गया.
माधोपुर गांव में झोंपड़ी में छुपा कर शराब रखी थी. वहीं, मदारीपुर चक्की गांव में भुसखौली में छुपा कर रखा गया था.बरामद शराब को जब्त करके छाता चौक स्थित उत्पाद थाने लाया गया है. कारोबारी उदय राय व समीर राय की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










