अहियापुर में पीट कर सैप जवान की हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव में मंगलवार की शाम सैप जवान चंद्रभूषण ठाकुर को आपसी रंजिश में पीट कर अधमरा कर दिया गया. गंभीर हालत में उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया. बुधवार तड़के साढ़े चार बजे उनकी मौत हो गयी. वह भभुआ जिले में तैनात थे. एक माह पहले मेडिकल लीव में […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : अहियापुर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव में मंगलवार की शाम सैप जवान चंद्रभूषण ठाकुर को आपसी रंजिश में पीट कर अधमरा कर दिया गया. गंभीर हालत में उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया. बुधवार तड़के साढ़े चार बजे उनकी मौत हो गयी. वह भभुआ जिले में तैनात थे.
एक माह पहले मेडिकल लीव में अपने गांव द्रोणपुर आये थे. सैप जवान की हत्या की जानकारी मिलने पर सिटी एसपी राकेश कुमार व नगर डीएसपी मुकुल रंजन एसकेएमसीएच पहुंचे. वहां परिजनों से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि परिजनों ने शराब माफियाओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज
सैप जवान के पत्नी फुल कुमारी देवी के बयान पर जहांगीरपुर गांव के जगन्नाथ राय व बिंदेश्वर राय पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. फुल कुमारी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम जगन्नाथ राय उनके घर आया था. मेरे पति चंद्रभूषण ठाकुर को बुला कर अपने घर ले गया. देर रात तक नहीं लौटने पर वह अपने भैंसुर के साथ जहांगीरपुर गांव पहुंची.
वहां जगन्नाथ ने कहा कि वह घर लौट चुका है. इस बीच एक बच्चे ने बताया कि बिंदेश्वर राय के घर पर उसके साथ मारपीट की जा रही है. वह पति को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच भर्ती कराया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










