मुजफ्फरपुर : बीसीए की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्नाभाई
मुजफ्फरपुर : आरडीएस कॉलेज में चल रही वोकेशनल की टीडीसी पार्ट थर्ड की परीक्षा में सोमवार को दूसरे छात्र का एडमिट कार्ड लेकर पहुंचा बीसीए का पासआउट छात्र पकड़ा गया. दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले एडमिट कार्ड की जांच के दौरान ही उसे केंद्राधीक्षक ने पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान युवक ने […]
मुजफ्फरपुर : आरडीएस कॉलेज में चल रही वोकेशनल की टीडीसी पार्ट थर्ड की परीक्षा में सोमवार को दूसरे छात्र का एडमिट कार्ड लेकर पहुंचा बीसीए का पासआउट छात्र पकड़ा गया. दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले एडमिट कार्ड की जांच के दौरान ही उसे केंद्राधीक्षक ने पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि जिसकी जगह पर परीक्षा देने आया है, वह छात्र जेल में है. केंद्राधीक्षक डाॅ सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने जानकारी विवि के अधिकारियों को देने के साथ ही आरोपी युवक को काजीमुहम्मदरपुर थाने के हवाले कर दिया.
आपके शहर में
दोपहर एक बजे से बीसीए सातवें प्रश्नपत्र की परीक्षा होनी थी. इसके लिए आधा घंटे पहले ही सभी परीक्षार्थी कमरे में बैठ गये थे. कॉपी बांटने के बाद परीक्षार्थियाें की तलाशी चल रही थी. इसी दौरान 10 नंबर कमरे में एलएस कॉलेज के छात्र रीकेश कुमार का एडमिट कार्ड लेकर बैठा युवक पकड़ा गया. पूछताछ में उसने अपना नाम सन्नी कुमार बताया. केंद्राधीक्षक के दबाव बनाने पर उसने स्वीकार किया कि रीकेश कुमार किसी मामले मेंजेल में है, जिसके कारण वह परीक्षा देने आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए