मिठनपुरा गुमटी : ट्रैक पर लगा जाम, तभी आ गयी ट्रेन, लाल झंडी दिखा रोकी गयी

Updated:
विज्ञापन

मिठनपुरा गुमटी पर बुधवार दोपहर करीब 4.15 बजे एक बड़ा हादसा टल गया. टाटा छपरा एक्सप्रेस को पास कराने के लिए जब गेटमैन गुमटी को बंद करने गया, तब तक भीषण जाम लग गया. गेटमैन ने जाम हटाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा. इसी बीच तेज रफ्तार से ट्रेन गुमटी की ओर […]

विज्ञापन
मिठनपुरा गुमटी पर बुधवार दोपहर करीब 4.15 बजे एक बड़ा हादसा टल गया. टाटा छपरा एक्सप्रेस को पास कराने के लिए जब गेटमैन गुमटी को बंद करने गया, तब तक भीषण जाम लग गया.
गेटमैन ने जाम हटाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा. इसी बीच तेज रफ्तार से ट्रेन गुमटी की ओर बढ़ने लगी. ट्रेन को रफ्तार में आते देख ऑटो में बैठे लाेगों के बीच चीख पुकार मच गयी. किसी को समझ नहीं आ रहा कि अब क्या होगा.
इसी बीच गेटमैन ने सूझबूझ से दौड़ कर लाल झंडा ट्रैक पर लगा दिया. इसके बाद ट्रेन 100 मीटर पीछे रुक गयी. लेकिन तब तक लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी थी. कई लोग भागने के दौरान गिर कर घायल भी हो गये.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन