मुजफ्फरपुर : शहर को पॉलीथिन से मुक्त करने को आज चलें प्रभात खबर के साथ

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर : 14 दिसंबर से राज्य भर में पॉलीथिन को बैन किये जाने के एक दिन पूर्व आज (गुरुवार) प्रभात खबर की तरफ से जागरूकता रैली निकाली जायेगी. पॉलीथिन मुक्ति अभियान की अगली कड़ी के रूप में लोगों को जागरूक करने के लिए अखबार की तरफ से यह पहल है. इसका उद्देश्य लोगों को पॉलीथिन […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : 14 दिसंबर से राज्य भर में पॉलीथिन को बैन किये जाने के एक दिन पूर्व आज (गुरुवार) प्रभात खबर की तरफ से जागरूकता रैली निकाली जायेगी. पॉलीथिन मुक्ति अभियान की अगली कड़ी के रूप में लोगों को जागरूक करने के लिए अखबार की तरफ से यह पहल है. इसका उद्देश्य लोगों को पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने और कपड़े के थैले साथ रखने का संदेश देना है.
प्रभात खबर के इस अभियान में शहर के प्रबुद्ध वर्ग पॉलीथिन के उपयोग से हाेने वाले नुकसान से अवगत करायेंगे. जागरूकता रैली के मुख्य अतिथि डीएम मो सोहैल होंगे. कई प्रशासनिक अधिकारी व गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे. रैली में शहर की विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थाएं भी शिरकत करेंगी.
इस दौरान घरों से पॉलीथिन इकट्ठा कर प्रतीकात्मक रूप से नगर निगम को सौंपा जायेगा. रैली सुबह 8.30 बजे गोला रोड स्थित डीएन स्कूल से टावर चौक व कंपनीबाग होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंचेगी. इसमें इनर ह्वील क्लब ऑफ मुजफ्फरपुर, इनर ह्वील क्लब ऑफ जागृति, सीनियर सिटीजंस कौंसिल, प्रगतिशील सीनियर सिटीजंस, महाकाल सेवा दल, ओम् सेवा दल, बालाजी परिवार, गरीबनाथ न्यास, इप्टा, हिंद सेना, मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी, आम आदमी पार्टी, बंगलामुखी परिवार, भारत विकास परिषद् सहित अनेक संस्थाओं सहित छात्र-छात्राएं, शिक्षक, संसकृतिकर्मी व साहित्यकार शिरकत करेंगे. इस मौके पर इप्टा की ओर से ‘जहर का दूसरा नाम पॉलीथिन’ नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन