ePaper

सरैया : छात्र की मौत, हादसों में चार घायल

Updated at : 12 Dec 2018 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
सरैया : छात्र की मौत, हादसों में चार घायल

सरैया : एनएच-722 रेवा रोड स्थित रेवा पक्का टोला में मंगलवार की शाम सड़क पार करने के दौरान ट्रक की ठोकर से एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. एसकेएमसीएच ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान रेवा पक्का टोला निवासी लक्ष्मी राय के पुत्र रंजन कुमार (16) के […]

विज्ञापन
सरैया : एनएच-722 रेवा रोड स्थित रेवा पक्का टोला में मंगलवार की शाम सड़क पार करने के दौरान ट्रक की ठोकर से एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. एसकेएमसीएच ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान रेवा पक्का टोला निवासी लक्ष्मी राय के पुत्र रंजन कुमार (16) के रूप में हुई.
वहीं, रेवा घाट से अम्बरा चौक के बीच लगातार हो रही दुर्घटनाओं से अक्रोशित लोगों ने धान का पुआल रख सड़क जाम कर दिया. मौके पर पहुंची सरैया पुलिस के समझने के बाद भी सड़क जाम जारी रखा. आक्रोशित लोग मुआवजे के साथ अक्सर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर एनएच पर ब्रेकर व अम्बारा चौक पर गोलंबर निर्माण की मांग कर रहे थे.
इधर, जैतपुर ओपी क्षेत्र में सरैया-मोतीपुर मार्ग में बेरूआ पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं, ठोकर मारने के बाद वाहन चालक जख्मी को गाड़ी में बैठाकर मोतीपुर की ओर फरार हो गया. घटना से आक्रोशित लोगों ने एसएच-86 सरैया-मोतीपुर मार्ग को जाम कर दिया.
जख्मी की पहचान बेरूआ निवासी अशर्फी पासवान के पुत्र अक्षय कुमार (18) के रूप में हुई. अक्षय को गाड़ी में बैठाकर ले जाने को लेकर घटनास्थल पर अफरातफरी मच गयी. कुछ देर बाद जानकारी मिली कि जख्मी अक्षय का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है. स्थानीय मुखिया अशफाक आलम के समझाने पर जाम हटा. सुबह 10 बजे से 2 बजे तक आवागमन बाधित था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन