मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड : आश्रय गृह को गिराने के लिए सामान जब्त कर भवन खाली कराया गया

Updated at : 11 Dec 2018 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड : आश्रय गृह को गिराने के लिए सामान जब्त कर भवन खाली कराया गया

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर नगर निगम (एमएमसी) ने आश्रय गृह भवन को ध्वस्त करने के लिए मंगलवार को वहां मौजूद सामान जब्त कर उसे खाली कराया. यह वही आश्रय गृह है जहां 34 लड़कियों के यौन शोषण मामले की सीबीआई जांच कर रही है. एमएमसी के शहर प्रबंधक ओम प्रकाश ने बताया कि हमने […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर नगर निगम (एमएमसी) ने आश्रय गृह भवन को ध्वस्त करने के लिए मंगलवार को वहां मौजूद सामान जब्त कर उसे खाली कराया. यह वही आश्रय गृह है जहां 34 लड़कियों के यौन शोषण मामले की सीबीआई जांच कर रही है. एमएमसी के शहर प्रबंधक ओम प्रकाश ने बताया कि हमने आश्रय गृह भवन को ध्वस्त करने के लिए वहां के सामान को जब्त कर उसे खाली करा लिया है. यहां के सामान की जब्ती सूची दंडाधिकारी की मौजूदगी में तैयार करायी गयी और भवन की वीडियोग्राफी भी करायी गयी. एमएमसी ने इस भवन के निर्माण के वक्त पारित किये गये नक्शे का उल्लंघन किये जाने को लेकर इसे ध्वस्त करने का आदेश 12 नवंबर को दिया था.

नगर आयुक्त संजय दूबे ने कल बताया था कि मुजफ्फरपुर शहर के साहू रोड स्थित इस भवन को ध्वस्त करने के लिए निगम की ओर से इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की मां को एक माह की मोहलत दी गयी थी. मोहलत खत्म होते ही एमएमसी द्वारा अपनी कार्रवाई शुरू की गयी. जेल में बंद ब्रजेश ठाकुर की संस्था सेवा संकल्प एवं विकास समिति द्वारा इस आश्रय गृह को संचालित किया जा रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन