मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड : अदालत ने दो आरोपितों की जमानत अर्जियां खारिज की

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार में मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने आश्रय गृह सेक्स कांड मामले में मुकदमे का सामना कर रहे राज्य के सामाजिक कल्याण विभाग के दो निलंबित अधिकारियों की जमानत याचिकाएं सोमवार को खारिज कर दीं. विशेष पोस्को न्यायाधीश आरपी तिवारी ने रवि रोशन और रोजी रानी की जमानत अर्जियां खारिज कर दीं. दोनों […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार में मुजफ्फरपुर की एक अदालत ने आश्रय गृह सेक्स कांड मामले में मुकदमे का सामना कर रहे राज्य के सामाजिक कल्याण विभाग के दो निलंबित अधिकारियों की जमानत याचिकाएं सोमवार को खारिज कर दीं. विशेष पोस्को न्यायाधीश आरपी तिवारी ने रवि रोशन और रोजी रानी की जमानत अर्जियां खारिज कर दीं. दोनों ही पहले यहां जिला बाल संरक्षण इकाई में सहायक निदेशक के तौर पर तैनात थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

रवि रोशन को जुलाई में मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उस वक्त इस मामले की जांच जिला पुलिस कर रही थी. वहीं रानी को सितंबर में सीबीआई ने पकड़ा था. इस मामले में एक दर्जन से ज्यादा लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं. रानी और रोशन को पटना की बेउर केंद्रीय जेल में रखा गया है, जबकि अन्य मुजफ्फरपुर की जेल में बंद है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन