मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामला : ब्रजेश के एनजीओ की संपत्ति होगी जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2018 7:37 AM
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह का संचालन करने वाली सेवा संकल्प एवं विकास समिति की संपत्ति जब्त होगी. डीएम मोहम्मद सोहैल ने संस्था की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दे दिया है. गौरतलब है कि सेवा संकल्प समिति के पदाधिकारी व सदस्यों की संपत्ति का ब्योरा जुटाने के बाद प्रशासन की ओर से नोटिस दी […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह का संचालन करने वाली सेवा संकल्प एवं विकास समिति की संपत्ति जब्त होगी. डीएम मोहम्मद सोहैल ने संस्था की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दे दिया है. गौरतलब है कि सेवा संकल्प समिति के पदाधिकारी व सदस्यों की संपत्ति का ब्योरा जुटाने के बाद प्रशासन की ओर से नोटिस दी गयी थी.
इनसे संपत्ति के बारे में पक्ष रखने को कहा गया था, जिसकी सुनवाई डीएम कोर्ट में 10 नवंबर को हुई.अधिवक्ता के माध्यम से ब्रजेश ठाकुर की पत्नी प्रो आशा व अन्य छह सदस्यों ने अपना पक्ष रखा, जिसमें संस्था की संपत्ति से पल्ला झाड़ लिया. कहा कि इस संपत्ति से उनका कोई लेना-देना नहीं है. इसके बाद प्रशासन की ओर से संपत्ति जब्ती की कार्रवाई शुरू की गयी है. डीएम कोर्ट से जारी आदेश के अनुसार जिन सदस्यों की संस्था के नाम से संपत्ति है, उसे सरकार के अधीन में कर लिया जायेगा.
प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के अनुसार ब्रजेश ठाकुर की पत्नी प्रो. डॉ आशा के नाम से सबसे अधिक प्रोपर्टी हरिशंकर मनियारी में है. इसके अलावा साहू रोड में एक दो मंजिला मकान है. असनगर के प्रयागनाथ तिवारी (मुन्ना) के नाम से सबसे अधिक वाहनों का निबंधन है. वहीं, संस्था के सचिव रमेश कुमार के नाम से साहू रोड में दो मंजिला मकान है. अनिल श्रीवास्तव की पत्नी संजीता कुमारी के नाम से गोबरसही में संपत्ति है. अन्य सदस्यों के नाम से संपत्ति का ब्योरा नहीं मिला है. हालांकि उन्हें नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि वे अपनी संपत्ति के बारे में पक्ष रखें.
गौरतलब है कि डीएम मो. सोहैल ने सभी सीओ को निर्देश देते हुए संस्था व सभी पद धारकों की चल-अचल संपत्ति का पता लगा कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा था. संस्था की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में रोहुआ के संजय कुमार सिंह, सचिव पद पर मझौली पचदही के रमेश कुमार व कोषाध्यक्ष के रूप में असनगर के प्रयागनाथ तिवारी (मुन्ना) का नाम अंकित है.इसके अलावा सदस्य के रूप में किरण पोद्दार (पति रमेश पोद्दार) रघुवंश रोड संजीता कुमारी (पति अनिल श्रीवास्तव) साहू रोड, प्रो. डॉ. आशा (पति ब्रजेश कुमार) साहू रोड तथा संगीता सुभाषिणी (पति अनिल गुप्ता) गन्नीपुर रोड का नाम अंकित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










