आईटीआई का पेपर लीक, छात्रों ने किया परीक्षा का बहिष्कार
Updated at : 25 Oct 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने के कारण रद्द हो रही आईटीआई परीक्षा से नाराज छात्रों ने बुधवार को शहर के कई केंद्रों पर हंगामा किया. परीक्षार्थियों ने सत्र 2016-18 के फोर्थ सेमेस्टर की द्वितीय पाली की परीक्षा का बहिष्कार कर दिया. पेपर लीक की सूचना मिलते ही बीच परीक्षा से उठ छात्र अपने केंद्रों […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने के कारण रद्द हो रही आईटीआई परीक्षा से नाराज छात्रों ने बुधवार को शहर के कई केंद्रों पर हंगामा किया. परीक्षार्थियों ने सत्र 2016-18 के फोर्थ सेमेस्टर की द्वितीय पाली की परीक्षा का बहिष्कार कर दिया. पेपर लीक की सूचना मिलते ही बीच परीक्षा से उठ छात्र अपने केंद्रों से बाहर निकल गये.
इसके बाद हंगामा व नारेबाजी करते हुए सड़क को जाम कर दिया. एलएनटी कॉलेज अघोरिया बाजार, डीएन हाई स्कूल, राधाकृष्ण केडिया हाई स्कूल, मुखर्जी सेमिनरी स्कूल समेत कई परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामे के कारण अफरा-तफरी का माहौल रहा. सरैयागंज टावर पर एकजुट होकर पहुंचे परीक्षार्थियों ने काफी देर तक हंगामा किया. सड़क जाम कर आगजनी करते हुए नारेबाजी की.
हालांकि, हंगामे व सड़क जाम की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने परीक्षार्थियों को समझा-बुझा जाम समाप्त कराया. हंगामा कर रहे छात्रों का कहना था कि वे लोग बार-बार परीक्षा दे रहे हैं. परीक्षा देकर घर पहुंचते हैं, तो दूसरे दिन पता चलता है कि पेपर लीक होने के कारण उनकी परीक्षा रद्द कर दी गयी है.
गड़बड़ी करनेवाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, लेकिन उनलोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. छात्रों का कहना है कि बुधवार को द्वितीय पाली में जो परीक्षा हुई, उसका भी प्रश्नपत्र पहले ही लीक हो चुका था. उन लोगों को जब इसकी सूचना केंद्र के अंदर मिली,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




