बालिका और स्वाधार गृह को पांच घंटे तक सीबीआइ ने खंगाला, सात बंडल फाइल जब्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2018 2:08 PM
मुजफ्फरपुर :बालिका गृह कांड की जांच कर रही सीबीआइ टीम ने बालिका और स्वाधार गृह के फाइलों को पांच घंटे तक मंगलवार को खंगाला. इस दौरान वहां उपस्थित महिला थानेदार ज्योति कुमारी से कई बिंदुओं पर जानकारी भी ली. पूरे दिन दोनों जगहों की फाइलें, कमरे सहित अन्य चीजों को खंगालने के बाद शाम करीब […]
मुजफ्फरपुर :बालिका गृह कांड की जांच कर रही सीबीआइ टीम ने बालिका और स्वाधार गृह के फाइलों को पांच घंटे तक मंगलवार को खंगाला. इस दौरान वहां उपस्थित महिला थानेदार ज्योति कुमारी से कई बिंदुओं पर जानकारी भी ली. पूरे दिन दोनों जगहों की फाइलें, कमरे सहित अन्य चीजों को खंगालने के बाद शाम करीब चार बजे पूरी टीम सात फाइलों के बंडल को जब्त कर निकली. पूरी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों जगहों पर तलाशी और निरीक्षण का कार्य जारी रहा. बालिका गृह और स्वाधार गृह जानेवाले रास्ते को चारों ओर से सील कर दिया गया था. हर रास्ते पर पुलिस के जवानों की तैनाती थी. किसी को भी उक्त रास्ते से गुजरने की इजाजत नहीं थी.
मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे सीबीआइ के डीआइजी अभय कुमार के नेतृत्व में सीबीआइ के एसपी, डीएसपी सहित करीब दो दर्जन अधिकारी बालिका गृह और स्वाधार गृह पहुंचे. सीबीआइ अधिकारियों और भारी संख्या में पुलिस बल को देख स्थानीय लोग बालिका गृह व स्वाधार गृह की ओर बढ़े. लेकिन, सीबीआइ के अधिकारियों के इशारे पर पुलिस के जवानों ने सभी को वहां से हटा दिया. इसके बाद बालिका और स्वाधार गृह जानेवाले रास्ते को चारों ओर से सील कर निरीक्षण और तलाशी शुरू हो गयी.
इस क्रम में बालिका गृह और प्रात: कमल अखबार के दफ्तर सहित एक-एक कमरे का निरीक्षण किया गया. बालिकाओं के रहने के कमरे का भी सीबीआइ अधिकारियों ने काफी बारीकी से निरीक्षण किया. सीबीआइ अधिकारियों ने बालिका गृह के मेडिकल कक्ष की भी तलाशी ली. वहां से बरामद दवा, इंजेक्शन सहित अन्य चीजों के संबंध में भी जानकारी हासिल की. जबकि, स्वाधार गृह का निरीक्षण और तलाशी कर रही टीम वहां मौजूद फाइलों को खंगाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










