शिक्षक की पिटाई से छात्र की आंख में गंभीर चोट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मोतीपुर : भाई से कलम मांगने गये सातवीं के छात्र की शिक्षक ने पीट कर आंख की पुतली क्षतिग्रस्त कर दी. घटना बरुराज बालक मध्य विद्यालय की है. गंभीर स्थिति में उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. छात्र के दाहिने आंख पर गंभीर जख्म है. […]
विज्ञापन
मोतीपुर : भाई से कलम मांगने गये सातवीं के छात्र की शिक्षक ने पीट कर आंख की पुतली क्षतिग्रस्त कर दी. घटना बरुराज बालक मध्य विद्यालय की है. गंभीर स्थिति में उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया. वहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. छात्र के दाहिने आंख पर गंभीर जख्म है. हालांकि परिजनों ने घटना को लेकर अब तक थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी है. छात्र प्रकाश कुमार बरुराज टोले के ठिकहां निवासी रामलाल राय का पुत्र है.
उसने बताया कि गुरुवार को वह अर्ध वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में शामिल हुआ. परीक्षा के दौरान पेन की स्याही खत्म हो गयी. पेन लाने वह उसी स्कूल में पढ़ रहे अपने भाई के पास चला गया. जब लौटा तो वर्ग शिक्षक उस पर गुस्सा हो गये. उन्होंने छड़ी से पिटाई कर दी. इससे छात्र के शरीर सहित आंख पर गंभीर चोट लगी. उसकी स्थिति बिगड़ते देख एचएम विश्वनाथ चौधरी को सूचना दी गयी.
पिटाई से छात्र की एक आंख की पुतली क्षतिग्रस्त हो गयी है. इसके बाद स्थानीय स्तर पर चिकित्सा करा कर उसे घर भेज दिया गया. घर पर छात्र ने परिजन को पूरी घटना बतायी. जब तक परिजनों को इस बारे में पता चला तब तक स्कूल बंद हो चुका था. इसके बाद छात्र को पीएचसी लाया गया. वहां से उसे आई हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें नहीं है. परिजनों ने अबतक लिखित शिकायत नहीं दी है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










