पटरी से उतरी मालगाड़ी, परिचालन बाधित

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : नारायणपुर यार्ड में ट्रैक पर मेंटेनेंस नहीं होने की वजह से लगातार मालगाड़ी बेपटरी होकर दुर्घटनाग्रस्त हाे रही हैं. बुधवार को एक बार फिर यार्ड स्थित लाइन संख्या 15 पर मालगाड़ी का इंजन व बोगी बेपटरी हो गयी. मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में संबंधित विभाग के कर्मचारी व […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : नारायणपुर यार्ड में ट्रैक पर मेंटेनेंस नहीं होने की वजह से लगातार मालगाड़ी बेपटरी होकर दुर्घटनाग्रस्त हाे रही हैं. बुधवार को एक बार फिर यार्ड स्थित लाइन संख्या 15 पर मालगाड़ी का इंजन व बोगी बेपटरी हो गयी. मालगाड़ी के बेपटरी होने की सूचना मिलते ही आनन-फानन में संबंधित विभाग के कर्मचारी व आरपीएफ जवान मौके पर पहुंच गये.
जानकारी के अनुसार, यार्ड स्थित लाइन पर काफी घास उग आयी है. सुबह सेंटिग के दौरान मालगाड़ी का चक्का पटरी से उतर गया. इसके बाद लाइन पर परिचालन करीब 8 घंटे तक बाधित रहा.
जानकारी मिलते ही सीडीओ मुजफ्फरपुर केएम वर्मा, नारायणपुर एसएस, सीसीआई राजीव रंजन ओझा व डीसीआई धनंजय मिश्रा ने घटनास्थल का मुआयना किया. सीडीओ मुजफ्फरपुर ने बताया कि घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है. ट्रैक मेंटेनेंस नहीं होने के कारण यह घटना हुई है. परिचालन दोपहर करीब दो बजे से शुरू हुआ.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन