बिजली अफसरों को जल्द मिलेगी इलेक्ट्रिक कार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर के विद्युत जीएम समेत अन्य बिजली अधिकारियों को जल्द ही इलेक्ट्रिक कार मिलेगी. यह कार केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के उपक्रम एनर्जी इफिशियंसी सर्विस लिमिटेड (इइसीएल), दिल्ली ने तैयार किया है. फिलहाल पहले चरण में एजेंसी ने झारखंड के ऊर्जा विभाग को बतौर ट्रायल 20 कार मुहैया कराया है. तीन घंटे चार्ज करने […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : जमशेदपुर के विद्युत जीएम समेत अन्य बिजली अधिकारियों को जल्द ही इलेक्ट्रिक कार मिलेगी. यह कार केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के उपक्रम एनर्जी इफिशियंसी सर्विस लिमिटेड (इइसीएल), दिल्ली ने तैयार किया है. फिलहाल पहले चरण में एजेंसी ने झारखंड के ऊर्जा विभाग को बतौर ट्रायल 20 कार मुहैया कराया है.
तीन घंटे चार्ज करने पर उक्त कार दिन भर में अधिकतम 120 किलोमीटर चल सकेगी. सूत्रों के मुताबिक यह इलेक्ट्रिक कार जमशेदपुर एरिया बोर्ड के जीएम अौर सर्किल स्तर में अधीक्षक अभियंता को दी जायेगी. हालांकि बेहतर रिजल्ट मिलने पर इसे प्रमंडल स्तर पर सभी कार्यपालक अभियंताओं अौर सब डिवीजन स्तर पर सहायक अभियंताओं को भी दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन