अमर पांडेय के तीन प्रतिष्ठानों में आयकर विभाग का सर्वे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : आयकर विभाग ने गुरुवार को व्यवसायी अमर पांडेय के पटना और मुजफ्फरपुर स्थित तीन प्रतिष्ठानांें का सर्वे किया. इस दौरान आयकर टीम ने लेन देन से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किये. आयकर सर्वे मुजफ्फरपुर में हाथी चौक स्थित अमर सिनेमा कैंपस के साथ उमा मार्केट व रामदयालु स्थित गणपति प्रोपर्टी डेलवपर्स लिमिटेड, मिथिला […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : आयकर विभाग ने गुरुवार को व्यवसायी अमर पांडेय के पटना और मुजफ्फरपुर स्थित तीन प्रतिष्ठानांें का सर्वे किया. इस दौरान आयकर टीम ने लेन देन से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किये.
आयकर सर्वे मुजफ्फरपुर में हाथी चौक स्थित अमर सिनेमा कैंपस के साथ उमा मार्केट व रामदयालु स्थित गणपति प्रोपर्टी डेलवपर्स लिमिटेड, मिथिला प्राेपर्टीज, पब्लिकेशन इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड व द मुजफ्फरपुर प्रोपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड तथा पटना के एग्जिविशन रोड स्थित पांडेय प्लाजा में किया गया.
विभाग की समस्तीपुर व सीतामढ़ी टीम ने इन कार्यालयों से किये जा रहे कार्यों का ब्योरा लिया. साथ ही पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की. आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त प्रणव कोली ने बताया कि पटना व मुजफ्फरपुर में एक साथ दोपहर बाद जांच शुरू की गयी. संयुक्त रूप से जांच समाप्त होने के बाद ही नतीजे सामने आयेंगे. सर्वे देर रात तक जारी रहा. पटना के एग्जिविशन रोड स्थित पांडेय प्लाजा टीम पहुंची तो लोग कुछ देर समझ नहीं पाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन