पूर्व मंत्री के बॉडीगार्ड को गोली मारने में शातिर चंदन भगत गिरफ्तार
Updated at : 26 Sep 2018 4:20 AM (IST)
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : शातिर अपराधी पवन भगत का शागिर्द चंदन भगत को ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात झिटकहियां- चांदनी चौक के बीच में खदेड़ कर पकड़ लिया. वह पूर्व मंत्री अजीत कुमार के बॉडीगार्ड धर्मदेव महतो को गोली मारने की घटना में फरार चल रहा था. पुलिस ने इस मामले में कृष्णा टोली […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : शातिर अपराधी पवन भगत का शागिर्द चंदन भगत को ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात झिटकहियां- चांदनी चौक के बीच में खदेड़ कर पकड़ लिया. वह पूर्व मंत्री अजीत कुमार के बॉडीगार्ड धर्मदेव महतो को गोली मारने की घटना में फरार चल रहा था. पुलिस ने इस मामले में कृष्णा टोली जॉनसन व कांटी दामोदरपुर के अफताब व महताब को पूर्व में ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है. चंदन फरार चल रहा था. बताया जाता है कि पवन भगत के राइट हैंड सुमन श्रीवास्तव से भी चंदन भगत का अच्छा संपर्क है.
ब्रह्मपुरा थानेदार अवनीश कुमार ने बताया कि 29 अगस्त की रात पूर्व मंत्री अजीत कुमार का बॉडीगार्ड पुलिस लाइन से बीबीगंज स्थित पूर्व मंत्री के आवास लौट रहा था. जैसे ही वह चांदनी चौक पहुंचा कि बाइक सवार अपराधियों ने लूटपाट के नियत से उसके ऊपर फायरिंग कर दी. घटना में बॉडीगार्ड के दाहिने हाथ में गोली लगी थी. इस मामले में तीन अपराधी को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था.
पवन भगत का शागिर्द है चंदन
पुलिस ने झिटकहियां-चांदनी चौक के बीच खदेड़ कर दबोचा
29 अगस्त की रात चांदनी चौक पर लूटपाट की नीयत से मारी थी गोली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




