सरैया में संपत्ति विवाद में भाई की गोली मार हत्या
Updated at : 25 Sep 2018 4:30 AM (IST)
विज्ञापन

सरैया : थाना क्षेत्र के बिसरपट्टी गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे के विवाद में दो भाइयों ने एक भाई की गोली मार कर हत्या कर दी. पिता की मृत्यु के बाद से ही संपत्ति बंटवारे को लेकर सभी भाइयों में विवाद चल रहा था. घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने आरोपित मृतक […]
विज्ञापन
सरैया : थाना क्षेत्र के बिसरपट्टी गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे के विवाद में दो भाइयों ने एक भाई की गोली मार कर हत्या कर दी. पिता की मृत्यु के बाद से ही संपत्ति बंटवारे को लेकर सभी भाइयों में विवाद चल रहा था. घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने आरोपित मृतक के बड़े व छोटे भाई और मां को हिरासत में लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बिसरपट्टी गांव निवासी विश्वनाथ भगत (पूर्व सैनिक) की मृत्यु बीते एक माह पूर्व हो गयी थी. इनकी मृत्यु के बाद से ही राजकुमार कुशवाहा, ललित कुशवाहा व संजय कुशवाहा के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हो गया. वहीं, ललित कुशवाहा दस साल पहले परिवार से अलग हो गया था. ललित के बड़े भाई राजकुमार कुशवाहा (भूतपूर्व सैनिक व वर्तमान में हजारीबाग में जेल पुलिस के पद पर कार्यरत) और छोटे भाई संजय कुशवाहा ने सोमवार की सुबह करीब आठ बजे विवाद होने पर ललित को बांस से पीटकर अधमरा कर दिया.
संजय ने गुस्से में घर से पिस्तौल लाकर बड़े भाई ललित के पेट में गोली मार दी. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों ने देर शाम तक कोई आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.
दो भाई व मां हिरासत में
घटना की सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे सरैया थाना प्रभारी मो अलाउद्दीन ने मुख्य आरोपित संजय को पकड़ लिया. हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल और बड़े भाई राजकुमार के पास से छह गोलियां भी बरामद हुई हैं. पुलिस ने बड़े भाई राजकुमार कुशवाहा व उनकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया. वहीं, परिवार के अन्य सदस्य घर में ताला मारकर फरार हो गये. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




