छिनतई करनेवालों का सीसीटीवी फुटेज जारी, चिपकायी गयीं तस्वीरें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2018 7:19 AM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बैंक और एटीएम के आसपास छिनतई की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बुधवार को नगर थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर छिनतई में शामिल बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज से जारी तस्वीर चिपकायी गयी है. इसमें थानेदार व डीएसपी का नंबर जारी करते हुए पोस्टर पर छपी तसवीरों से मिलते-जुलते युवकों को देखे […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बैंक और एटीएम के आसपास छिनतई की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बुधवार को नगर थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर छिनतई में शामिल बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज से जारी तस्वीर चिपकायी गयी है. इसमें थानेदार व डीएसपी का नंबर जारी करते हुए पोस्टर पर छपी तसवीरों से मिलते-जुलते युवकों को देखे जाने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने आग्रह किया गया है.
झपटमारी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी हरप्रीत कौर ने रणनीति बनायी है. इसके तहत पूर्व के मामलों में शामिल अपराधियों की सीसीटीवी फुटेज में आयी तस्वीर को हर बैंक, एटीएम केंद्र, व्यावसायिक संस्थान के साथ ही सभी सार्वजनिक संस्थानों पर चिपकाने का निर्देश थानेदारों को दिया है.
जिले के सभी थानेदार छिनतई व लूट में शामिल बदमाशों की तसवीर युक्त पोस्टर बनवा कर उसे जगह-जगह पर चिपका रहे हैं. बुधवार को नगर थानेदार शुजाउद्दीन, जमादार रवि शंकर सिंह के साथ उमा मार्केट, मोतीझील, केदारनाथ रोड स्थित विभिन्न बैंकों व एटीएम केंद्रों पर पोस्टर चिपकाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन