मोतीपुर में कपड़ा व्यवसायी से साढ़े तीन लाख की लूट, प्राथमिकी दर्ज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मोतीपुर : कपड़े की मार्केटिंग करने मुजफ्फरपुर जा रहे मोतीपुर के कपड़ा व्यवसायी सोनू कुमार साह से बुधवार को अपाची बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल के बल पर तीन लाख 50 हजार रुपये लूट लिये. घटना को अपराधियों ने एनएच 28 पर मोतीपुर थाना के नरियार नवादा मन के समीप अंजाम दिया. सभी […]
विज्ञापन
मोतीपुर : कपड़े की मार्केटिंग करने मुजफ्फरपुर जा रहे मोतीपुर के कपड़ा व्यवसायी सोनू कुमार साह से बुधवार को अपाची बाइक सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने पिस्टल के बल पर तीन लाख 50 हजार रुपये लूट लिये. घटना को अपराधियों ने एनएच 28 पर मोतीपुर थाना के नरियार नवादा मन के समीप अंजाम दिया. सभी अपराधी पिस्टल लहराते मुजफ्फरपुर की तरफ भाग निकले. व्यवसायी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. प्राथमिकी दर्ज करने के बावजूद पुलिस घटना को संदेहास्पद मान रही है.
बताया गया कि व्यवसायी सोनू कुमार साह की मोतीपुर जवाहर चौक पर कपड़े की दुकान है. बुधवार को वह अपने कर्मचारी मेहसी निवासी नरेश साह के साथ अपनी बाइक से कपड़े की मार्केटिंग करने जा रहा था. जैसे ही दोनों नरियार नवादा मन के समीप पहुंचे तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल भिड़ा दिये. बैग में रखे 3 लाख 50 हजार रुपये लूट लिये.
बताया जा रहा है कि सोनू कुमार साह के साथ चल रहे उसके कर्मचारी नरेश साह के पास भी एक लाख रुपये थे, जो लूटने से बच गया.घटना के बाद अपराधी मुजफ्फरपुर की ओर भाग निकले. थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने मौके पर पहुंच कर जांच की. डीएसपी पश्चिमी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन