लूट की सूचना पर पांच घंटे हलकान रही पुलिस
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
साहेबगंज : धरहरा में मंगलवार को आभूषण व्यवसायी से 10 हजार रुपये समेत आभूषण लूटे जाने के कथित मामले को लेकर पुलिस पांच घंटे तक हलकान रही. बताते चलें कि देवरिया कोठी के बाइक सवार कुंदन रोते हुए थाने पर पहुंचा व एसआइ एजाज अहमद खां से बेलकांटी धरहरा में बाइक सवार अपराधियों द्वारा 10 […]
विज्ञापन
साहेबगंज : धरहरा में मंगलवार को आभूषण व्यवसायी से 10 हजार रुपये समेत आभूषण लूटे जाने के कथित मामले को लेकर पुलिस पांच घंटे तक हलकान रही. बताते चलें कि देवरिया कोठी के बाइक सवार कुंदन रोते हुए थाने पर पहुंचा व एसआइ एजाज अहमद खां से बेलकांटी धरहरा में बाइक सवार अपराधियों द्वारा 10 हजार रुपये समेत एक किलो चांदी व सौ ग्राम सोना का आभूषण लूट लिये जाने की शिकायत की.
मामले की जांच के लिये एसआई तत्काल उसे अपने साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंच गये. वहां पूछताछ पर लूट की घटना झूठ निकली. एसआई ने बताया कि कुंदन कुमार व देवरिया बड़ाडीह निवासी नईम खां के बीच बाइक का वाइजर खरीदने को लेकर विवाद हुआ था. कुंदन ने मो नईम को फंसाने की नीयत से लूट की घटना रच दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन