चार करोड़ से शहर में बनेगा फायर स्टेशन, नक्शा तैयार

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर फायर स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. तीन मंजिला बिल्डिंग, स्मार्ट पार्किंग, सर्विस प्वाइंट व हाईड्रोलिक प्लेटफॉर्म लगाया जायेगा. जिला अग्निशमन पदाधिकारी की ओर से भेजे गये प्रस्ताव को पुलिस भवन निर्माण विभाग से स्वीकृति मिल गयी है. बुधवार को पटना से पुलिस भवन निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर अपनी टीम के […]
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर फायर स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. तीन मंजिला बिल्डिंग, स्मार्ट पार्किंग, सर्विस प्वाइंट व हाईड्रोलिक प्लेटफॉर्म लगाया जायेगा. जिला अग्निशमन पदाधिकारी की ओर से भेजे गये प्रस्ताव को पुलिस भवन निर्माण विभाग से स्वीकृति मिल गयी है. बुधवार को पटना से पुलिस भवन निर्माण विभाग के जूनियर इंजीनियर अपनी टीम के साथ चंदवारा फायर स्टेशन पहुंच निरीक्षण किया. करीब पांच घंटे तक इंजीनियरों की टीम ने इसका नक्शा तैयार किया. इसके बाद टीम वापस लौट गयी. अग्निशमन सूत्रों की माने, तो करीब चार करोड़ की लागत से अत्याधुनिक फायर स्टेशन बनाया जायेगा. अगले महीने से काम शुरू होने की संभावना है. इसमें पुराने भवन के मरम्मत भी कराने की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










