तीन थानों की पुलिस ने दस घंटे बाद चालक को छुड़ाया

Updated at : 30 Aug 2018 4:26 AM (IST)
विज्ञापन
तीन थानों की पुलिस ने दस घंटे बाद चालक को छुड़ाया

कुढ़नी : बुधवार की सुबह बस की ठोकर लगने से बच्ची के जख्मी होने पर चालक को थुहमा में परिजनों ने दस घंटे तक बंधक बना लिया. रात साढ़े आठ बजे गांव में पहुंची तीन थानों की पुलिस ने चालक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया. पुलिस चालक को लेकर तुर्की ओपी पहुंची. चालक […]

विज्ञापन

कुढ़नी : बुधवार की सुबह बस की ठोकर लगने से बच्ची के जख्मी होने पर चालक को थुहमा में परिजनों ने दस घंटे तक बंधक बना लिया. रात साढ़े आठ बजे गांव में पहुंची तीन थानों की पुलिस ने चालक को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया. पुलिस चालक को लेकर तुर्की ओपी पहुंची.

चालक की पहचान सीतामढ़ी के डुमरा थाना के आजमगढ़ निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है. बंधक मुक्त हुए चालक ने मारपीट की घटना से इंकार किया है. जानकारी के अनुसार मुनिया कुमारी मां के साथ रक्षाबंधन पर थुहमा स्थित ननिहाल में जय शंकर राय के यहां आई हुई थी. वह सुबह में बिस्किट खरीदने के लिये पैदल सड़क पार कर रही थी. इसी बीच थुहमा में सीतामढी से पटना के लिये जा रहे एक यात्री बस के चालक ने मुनिया को ठोकर मार दिया. मुनिया का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद परिजनों से गाड़ी से पीछा कर बस चालक को वैशाली के गोरीहां पुल के आगे पकड़ लिया.

बस को गोरौल थाना में लगा दिया गया .चालक को मुनिया के ननिहाल वालों ने थुहमा लाकर घर में बंद कर दिया. डीएसपी पश्चिमी कृष्णमुरारी प्रसाद के निर्देश पर रात आठ बजे तुर्की ,फकुली व कुढ़नी थाना भारी पुलिस बल के साथ थुहमा पहुंची .काफी कोशिश के बाद पुलिस चालक को सुरक्षित तरीके से बंधक मुक्त कराया गया. ओपी प्रभारी राजू मिश्रा ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों का बयान लिया जा रहा है. इसके बाद आगे की कारवाई की जायेगी .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन