तेज गति मारुति कार ने सड़क पर कर रहे 65 वर्षीय बिजली पासवान को कुचल दिया
मोतीपुर : एनएच 28 पर शनिवार की शाम मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के समीप एक तेज गति मारुति कार ने सड़क पर कर रहे 65 वर्षीय बिजली पासवान को कुचल दिया. वे रतनपुरा गांव के रहने वाले थे. कार से कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. इससे आक्रोशित लोगों ने […]
मोतीपुर : एनएच 28 पर शनिवार की शाम मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के समीप एक तेज गति मारुति कार ने सड़क पर कर रहे 65 वर्षीय बिजली पासवान को कुचल दिया. वे रतनपुरा गांव के रहने वाले थे. कार से कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. इससे आक्रोशित लोगों ने शव के साथ एनएच को जाम कर दिया. चार घंटे जाम के बाद रात में 11 बजे सीओ भास्कर और स्थानय जनप्रतिनिधियों की पहल पर लोगों ने जाम समाप्त किया. आक्रोशित लोग मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सुभाष प्रसाद ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग मुआवजे की राशि तक सड़क जाम हटाने पर राजी नहीं हुए.
आपके शहर में
पुलिस सशस्त्रवलों के साथ मौके पर कैम्प कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए