सीबीआई ने मधु की मां से कहा, संपर्क में है तो कहें सामने आये

Updated at : 18 Aug 2018 3:20 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीआई ने मधु की मां से कहा, संपर्क में है तो कहें सामने आये

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की करीबी कही जाने वाली मधु के यहां शुक्रवार को सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने छापेमारी की. चार घंटे तक सीबीआई की छोटी मजार स्थित घर पर रही. सीबीआई ने मधु के किरायेदारों के यहां भी जाकर पूछताछ की. दस बजे से दो बजे […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की करीबी कही जाने वाली मधु के यहां शुक्रवार को सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम ने छापेमारी की. चार घंटे तक सीबीआई की छोटी मजार स्थित घर पर रही. सीबीआई ने मधु के किरायेदारों के यहां भी जाकर पूछताछ की. दस बजे से दो बजे तक टीम वहां रही. सुबह दस बजे सीबीआई की टीम एक महिला अधिकारी के नेतृत्व में मधु के मायके पहुंची. वहां मधु की मां रोशन से उसने पूछताछ की. इसके बाद टीम ने घर को अंदर से बंद कर छापेमारी शुरू कर दी. छापेमारी में सेवा संकल्प समिति संबंधित दस्तावेज की तलाशी ली गयी . इसके अलावे ब्रजेश ठाकुर से उसके संबंध और बालिका गृह के बारे में मां से सवाल जवाब किये.

चार घंटे तक घर में सीबीआई खोजती रही फाइलें, मधु के किरायेदारों से भी की पूछताछ
किरायेदार से
साइन भी कराया
सीबीआई मधु के दूसरे मकान में रहने वाले किरायेदारों से भी पूछताछ की. किरायेदारों से पूछा कि वह यहां कब से रह रहे हैं. मधु को कब से नहीं देखा है. इसके अलावा मधु आती थी तो वहां क्या करती थी और कब कब आती जाती थी. एक महिला किरायेदार ने बताया कि सीबीआई ने उनसे एक रजिस्टर पर साइन भी कराया.
ड्राइवर को पर्चा देकर बाहर से अंदर बुलाया: सीबीआई टीम ने अपने सहयोगी को पर्चा देकर ड्राइवर को बाहर से अंदर बुलाया. ड्राइवर करीब 15 से 20 मिनट तक घर में रहा. इसके बाद वे दोनों बाहर चले गये.
जाते वक्त कहा, मधु को कहें सामने आये डरे नहीं: सीबीआई की टीम ने छापेमारी के बाद जाते समय मधु की मां रोशन से कहा कि मधु को कहें जल्द सामने आ जाये. भागे नहीं. जब वह किसी में नहीं है तो डरने की कोई बात नहीं है. टीम के एक अधिकारी ने इशारों में कहा कि टीम एक बार फिर यहां आ सकती है. अभी कुछ और चीजों की भी जांच की जायेगी.
मझौलिया में किराये के मकान में रह रहे रवि रोशन के घर गयी सीबीआई : मुजफ्फरपुर. मझौलिया के कृष्ण नगर में किराये के मकान पर रह रहे रवि रोशन के मकान पर गुरुवार की देर शाम सीबीआइ की टीम ने छापेमारी की. लेकिन वहां रवि रोशन की मां के अलावा कोई नहीं थी. मां से थोड़ी देर बात करके सीबीआइ की टीम लौट गयी. मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआइ की टीम रवि रोशन की पत्नी की तलाश में वहां गयी थी, लेकिन वहां रवि रोशन की पत्नी नहीं थी. सीबीआइ की टीम ने आस-पास के लोगों से भी रवि रोशन की पत्नी के बारे में पूछताछ की. सीबीआइ की टीम रवि रोशन की पत्नी की खोज रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन