प्रभारी मंत्री फहरायेंगे झंडा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : 72 वें स्वतंत्रता दिवस पर पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन होगा. जिले के प्रभारी मंत्री पशुपति कुमार पारस झंडा फहरायेंगे. 13 प्लाटून राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे. स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. स्टेडियम से लेकर समाहरणालय तक 21 मजिस्ट्रेट के साथ […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : 72 वें स्वतंत्रता दिवस पर पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मुख्य समारोह का आयोजन होगा. जिले के प्रभारी मंत्री पशुपति कुमार पारस झंडा फहरायेंगे. 13 प्लाटून राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे. स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. स्टेडियम से लेकर समाहरणालय तक 21 मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी है.
पंडित नेहरू स्टेडियम की ओर जाने वाली सड़क को वन वे कर दिया गया है. करबला से स्टेडियम की ओर जाने पर रोक रहेगी. आम्रपाली ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. दोपहर में फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है. परेड में बीएमपी, डीएपी, होमगार्ड एनसीसी, फायर बिग्रेड, होम गार्ड बैंड, सैप, स्काउट एवं गाइड भाग लेंगे.समारोह स्थल पर पदाधिकारियों को मुस्तैदी से तैनात रहने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन