यार्ड में राप्ती-गंगा एक्सप्रेस पर यात्रियों ने जमाया कब्जा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से साेमवार को खुलने वाली साप्ताहिक ट्रेन देहरादून व पोरबंदर जाने वाली पोरबंदर एक्सप्रेस व राप्तीगंगा एक्सप्रेस पर यात्रियों ने यार्ड में ही कब्जा कर लिया. यात्रियों ने पहले तो अापातकालीन खिड़की का सहारा लिया, फिर ट्रेन में घूस कर गेट खोल अन्य यात्रियों को बोगी में प्रवेश कराया. इस दौरान पीछे […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर से साेमवार को खुलने वाली साप्ताहिक ट्रेन देहरादून व पोरबंदर जाने वाली पोरबंदर एक्सप्रेस व राप्तीगंगा एक्सप्रेस पर यात्रियों ने यार्ड में ही कब्जा कर लिया. यात्रियों ने पहले तो अापातकालीन खिड़की का सहारा लिया, फिर ट्रेन में घूस कर गेट खोल अन्य यात्रियों को बोगी में प्रवेश कराया.
इस दौरान पीछे की जनरल बोगी में सीट पर बैठाने को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गये और उनके बीच मारपीट हो गयी. वहां मौजूद अन्य यात्रियों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया. ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर प्लेस होते ही सीट के इंतजार में बैठे यात्री आक्रोशित हो गये और प्लेटफॉर्म संख्या दो पर हंगामा करने लगे. सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंच यात्रियों को शांत कराया व उन्हें अंदर बैठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










