मुजफ्फरपुर : गंदगी की शिकायत पर प्रिंसिपल ने आठ छात्राओं को किया निलंबित

Updated at : 20 Jul 2018 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : गंदगी की शिकायत पर प्रिंसिपल ने आठ छात्राओं को किया निलंबित

छात्राओं ने पांच घंटे तक किया हंगामा, पूरे दिन पढ़ाई बाधित मुजफ्फरपुर : सरकार एक ओर जहां स्वच्छता को बढ़ावा दे रही है, दूसरी ओर स्कूल में व्याप्त गंदगी व क्लास रूम में आ रही बदबू की शिकायत करने पर आठ छात्राओं को तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया जाता है. यह मामला राजकीय […]

विज्ञापन
छात्राओं ने पांच घंटे तक किया हंगामा, पूरे दिन पढ़ाई बाधित
मुजफ्फरपुर : सरकार एक ओर जहां स्वच्छता को बढ़ावा दे रही है, दूसरी ओर स्कूल में व्याप्त गंदगी व क्लास रूम में आ रही बदबू की शिकायत करने पर आठ छात्राओं को तीन दिनों के लिए निलंबित कर दिया जाता है. यह मामला राजकीय मध्य विद्यालय महिला शिल्प कला भवन का है. यहां की छात्राएं कई दिनों से गंदगी व बदबू की शिकायत प्रधानाध्यापिका से कर रहीथीं, लेकिन विद्यालय की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी.
इससे अजीज छात्राएं जब इसकी शिकायत लेकर गुरुवार को प्रधानाध्यापिका के पास पहुंचीं, तो वे उल्टे उन पर बरस पड़ीं. शिकायत करने वाली आठ छात्राओं को तीन दिनों के लिए निलंबित करने का फरमान सुना डाला. इससे आक्रोशित छात्राओं ने स्कूल में जमकर हंगामा किया. छात्राओं के समर्थन में उनके अभिभावक, मोहल्ले के लोग व जनप्रतिनिधि भी आ गये. करीब तीन घंटे तक स्कूल में हंगामा होते रहा. स्कूल में पूरे दिन पठन-पाठन नहीं हुआ. हंगामे के कारण बच्चे बिना पढ़ाई किये ही वापस लौट गये.
स्कूल में मध्याह्न भोजन भी नहीं बना. सूचना पर नगर पुलिस ने मौके पर पहुंच आक्रोशित छात्राओं व अभिभावकों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे प्रधानाध्यापिका पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे. बाद में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्ध लोगों के समझाने पर हंगामा शांत हुआ.
रूम फ्रेशनर व अगरबत्ती लेकर स्कूल आती हैं छात्राएं : गंदगी व बदबू से परेशान छात्राएं स्कूल में रूम फ्रेशनर व अगरबत्ती लेकर आती हैं. छात्राओं ने बताया कि बदबू के कारण क्लास रूम में पढ़ाई करना मुश्किल होता है.
इसलिए वे घर से रूम फ्रेशनर व अगरबत्ती लेकर आती हैं. शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होती है. बदबू से परेशान होकर कई बार क्लास छोड़ कर बाहर जाना पड़ता है.
खराब है चापाकल, शौचालय में लगा है ताला: स्कूल का एक चापाकल खराब है. तीन चापाकल में दो के खराब होने पर उसका हैंडल खोल कर रख दिया गया है. स्कूल का संचालन सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक होता है. स्कूल में 455 छात्राएं नामांकित हैं. छात्राओं को पानी के लिए कैंपस में ही दूसरे चापाकल पर आश्रित रहना पड़ता है. शौचालय की स्थिति भी खराब है.
अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी
आसपास के लोग स्कूल में बाहर से गंदगी फेंक देते हैं. इससे परेशानी होती है. गंदगी व बदबू की शिकायत का निराकरण किया जा रहा था. आठ छात्राएं स्कूल में मोबाइल लेकर पहुंची थीं. जब तलाशी ली गयी, तो उनके पास से नकली मोबाइल मिला. इसी बीच आठों छात्राएं मुझे धमकी देते हुए हंगामा करने लगीं. स्कूल में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
उषा कुमारी, एचएम, एमएसकेबी स्कूल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन