सम्मान से मिला आगे बढ़ने का हौसला

Updated at : 18 Jul 2018 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
सम्मान से मिला आगे बढ़ने का हौसला

प्रतिस्पर्धा से बढ़ती है क्षमता : आइजी नल आइजी सुनील कुमार ने कहा कि मौजूदा समय में हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है. ऐसे में आपके सामने आज चुनौतियां ज्यादा हैं. इससे आपको अपनी क्षमता समझने का भी मौका मिलेगा. यह सम्मान आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा. बच्चाें को फ्यूचरिस्टिक बनने का सुझाव दिया. […]

विज्ञापन
प्रतिस्पर्धा से बढ़ती है क्षमता : आइजी
नल आइजी सुनील कुमार ने कहा कि मौजूदा समय में हर क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है. ऐसे में आपके सामने आज चुनौतियां ज्यादा हैं. इससे आपको अपनी क्षमता समझने का भी मौका मिलेगा. यह सम्मान आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा. बच्चाें को फ्यूचरिस्टिक बनने का सुझाव दिया. कहा कि शिक्षा और समाज में बदलाव आ रहा है.
आनेवाले वर्षों में और ऑप्शन आयेंगे. कुछ साल पहले तक इंटरनेट का अस्तित्व नहीं था. अब सबकुछ उसी पर निर्भर है. कई ऐसी इकाइयां हैं, जो केवल इंटीग्रेटर के रूप में काम कर रही हैं. नौकरी के भी नये अवसर खुल गये हैं. जब संसाधन की कमी होती है, तो उसे पूरा करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है. आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी.
नयी टेक्नोलॉजी का भी प्रयोग करें. कृषि के क्षेत्र में भी संभावनाएं बढ़ी हैं. सुझाव दिया कि छात्र अपने आसपास की संभावनाओं को देखें और उसके अनुसार करियर का चुनाव करें. यह महत्वपूर्ण समय है, जहां से आपका भविष्य स्वरूप लेगा.
टाइम मैनेजमेंट ही बनाता है टॉपर : कुलपति
आरए बिहार विवि के कुलपति डॉ अमरेंद्र नारायण यादव टाइम मैनेजमेंट ही टॉपर बनाता है. जिसने समय का सही तरीके से उपयोग कर लिया, वे ही टॉपर बने. दिन में 16 घंटे का उपयोग पढ़ाई के लिए करना चाहिए, क्योंकि आज चुनौतियां ज्यादा हैं. आपके पास आठ घंटे का समय बचता है. सोने, खाने और खेलने के लिए.
कहा, सबसे पहले अपनी कमजोरी को टाॅरगेट करें. उससे आधी समस्या खुद ही दूर हो जायेगी. सोइए, खेलिए, लेकिन समय बर्बाद मत करिए. टाइम मैनेजमेंट, लक्ष्य व इच्छाशक्ति रही, तो सफलता निश्चित है. कुछ भी करिए, लेकिन समय का खयाल रखिए. शरीर के अंदर भी एक घड़ी होती है, जिसे बॉयाेलॉजिकल क्लॉक कहते हैं. वह शरीर को कंट्रोल करती है. निश्चित समय पर जो जरूरतें हैं, उसके लिए वह आपको हमेशा सतर्क करती है. डॉ यादव ने कहा कि यह सम्मान आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा.
अपना लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा दें.
बच्चाें पर नहीं थोपें अपने सपनों का बोझ : डॉ झा
मआइटी के प्राचार्य डॉ जेएन झा ने अभिभावकों को सुझाव दिया कि अपने बच्चों पर अपने सपनों का बोझ नहीं थोपें. बच्चा जो करना चाहता है, उसे करने दें. इनकरेज करिए, डिसकरेज नहीं. यदि कहीं गलती करें, तो उसे सुधारिए, न कि डांट-फटकार कर हतोत्साहित करें. कहा, सभी बच्चों की प्रतिभा अलग होती है. डॉ झा ने बच्चों का भी हौसला बढ़ाया. कहा, सपने देखना नहीं छोड़ें.
सफलता का मापदंड अलग होता है. सपने देखेंगे, तो पूरा करने का जज्बा होगा. कुछ भी निरर्थक नहीं होता. हर क्षेत्र में संभावनाएं हैं. किसी काम को करने से कोई यह कह कर मना करे कि तुम नहीं कर सकते हो, तो उस पर रिएक्ट नहीं करें. अपनी क्षमता से उसे करके साबित करें. पहली चुनौती है अच्छे संस्थान में एडमिशन और दूसरी चुनौती है अच्छी सफलता. इसके लिए कठिन परिश्रम करें. अपनी लाइफ को समझें,
तय करें प्राथमिकता : अमिय
बीशन के डायरेक्टर कुमार अमिय ने सुझाव दिया कि अपनी लाइफ को समझें और अपनी प्राथमिकता खुद तय करें. बच्चे तभी आगे बढ़ेंगे, जब अभिभावक सपोर्ट करेंगे. जिन बच्चों ने अपनी पहली बाधा को पार कर अच्छी सफलता हासिल की, उन्हें आज हम सम्मान दे रहे हें. यह फर्स्ट स्टेज है. आगे और भी चुनौतियां हैं. सेकेंड स्टेज में अच्छे संस्थान में एडमिशन और थर्ड स्टेज में अच्छी तैयारी होती है. जो तीनों स्टेज को सही तरीके से पार कर जाता है, उसी को सफलता मिलती है. लक्ष्य तय कर उसे हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम करें.
आदर्श नागरिक बनने का लें संकल्प : आरडीडीइ
रहुत प्रमंडल के उप निदेशक, शिक्षा ब्रजेश ओझा ने छात्र-छात्राओं को आदर्श नागरिक बनने का संकल्प दिलाया. कहा, शिक्षा का उद्देश्य केवल डॉक्टर-इंजीनियर बनना नहीं होना चाहिए. केवल अपने बारे में नहीं, समाज के लिए भी सोचें. खुद आगे बढ़ें, तो अपने से कमजोर बच्चों के बारे में भी सोचें. उनका भी हाथ पकड़ कर आगे बढ़ेंगे, तो समाज में खुशहाली आयेगी. किसी भी उपलब्धि का अंत नहीं होता. इस सम्मान के बाद और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की ठान लें. कठिन परिश्रम से उसे हासिल करें. इससे परिवार के साथ जिले का भी सम्मान बढ़ेगा. लगन और सही मार्गदर्शन से आपका हर लक्ष्य आसान हो जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन