बागमती नदी के जलस्तर में एक फुट की कमी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2018 5:16 AM
औराई : प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में शुक्रवार को एक फुट की कमी दर्ज की गयी. जलस्तर में कमी होने से विस्थापित बभनगामा पश्चिमी, राघोपुर, तरबनना, बाड़ा खुर्द, बाड़ा बुजुर्ग, हरनी टोला, महुआरा, पटोरी, चैनपुर, महेश्वरा समेत दर्जनभर विस्थापित गांव के हजारों परिवारों ने राहत की सांस ली है. बागमती […]
औराई : प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में शुक्रवार को एक फुट की कमी दर्ज की गयी. जलस्तर में कमी होने से विस्थापित बभनगामा पश्चिमी, राघोपुर, तरबनना, बाड़ा खुर्द, बाड़ा बुजुर्ग, हरनी टोला, महुआरा, पटोरी, चैनपुर, महेश्वरा समेत दर्जनभर विस्थापित गांव के हजारों परिवारों ने राहत की सांस ली है. बागमती पुनर्वास संघर्ष समिति के संयोजक आफताब आलम ने बताया कि जलस्तर में एक फुट की कमी तो जरूर आई है, पर किसी समय यह बढ़ भी सकता है. वहीं भरथुआ रिंग बांध महुआ में बागमती की उत्तरी व दक्षिणी पदबंध पर कटाव जारी है. तत्काल प्रशासन ने कटाव रोकने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










