शराब कारोबारी को पकड़ा तो किया चोर-चोर का शोर

Updated at : 03 Jul 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
शराब कारोबारी को पकड़ा तो किया चोर-चोर का शोर

मुजफ्फरपुर : क्यूआरटी ने सोमवार को नाटकीय अंदाज में शराब कारोबारी को पकड़ा. इस दौरान दारोगा आरपी गुप्ता व कारोबारी के बीच उठा पटक भी हुई. लेकिन कारोबारी पुलिस की मजबूत पकड़ से फरार नहीं हो सका. हालांकि क्यूआरटी प्रभारी की जेब फट गयी. शराब के साथ तीन को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस के हवाले […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : क्यूआरटी ने सोमवार को नाटकीय अंदाज में शराब कारोबारी को पकड़ा. इस दौरान दारोगा आरपी गुप्ता व कारोबारी के बीच उठा पटक भी हुई. लेकिन कारोबारी पुलिस की मजबूत पकड़ से फरार नहीं हो सका. हालांकि क्यूआरटी प्रभारी की जेब फट गयी. शराब के साथ तीन को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया.
बताया जाता है कि दोपहर को बैरिया गोलंबर के पास क्यूआरटी वाहन चेकिंग कर रही थी. एक बाइक पर सवार दो युवकों को एक बोतल शराब के साथ पकड़ा गया. उनकी पहचान लक्ष्मी चौक निवासी शिव कुमार व धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई. दोनों ने बताया कि कोल्हुआ के नरेश कुमार से शराब खरीद कर लौट रहे थे. दारोगा आरपी गुप्ता कारोबारी को दबोचने के लिए शिव कुमार की बाइक से ही सादे लिबास में कोल्हुआ पहुंच गये. उससे खरीदार बन कर दो बोतल शराब का सौदा किया. दो बोतल शराब डिलिवरी करते समय से पुलिस का परिचय देते हुए गिरफ्तार
करना चाहा तो उसने चोर चाेर का शोर मचा दिया. नरेश की आवाज सुन कर आसपास के ग्रामीण लाठी डंडे से लैस होकर पहुंचने लगे. इसी बीच नरेश भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पटक कर पकड़ लिया. शोर होने पर क्यूआरटी के जवान भी पहुंच गये. पुलिस काे देख सभी ग्रामीण लौट गये. नरेश के पास से छह बोतल शराब जब्त की गयी है. उसे अहियापुर थाने के हवाले कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन