पताही हरि व बीबीगंज से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

Updated at : 02 Jul 2018 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
पताही हरि व बीबीगंज से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर : क्यूआरटी व सदर थाना पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर दो जगहों से भारी मात्रा में शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ कर रही है. उसकी निशानदेही पर छापेमारी भी जारी है. वहीं, पताही हरि गांव से फरार शराब माफिया बमबम ठाकुर की तलाश में […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : क्यूआरटी व सदर थाना पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर दो जगहों से भारी मात्रा में शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ कर रही है. उसकी निशानदेही पर छापेमारी भी जारी है. वहीं, पताही हरि गांव से फरार शराब माफिया बमबम ठाकुर की तलाश में भी छापेमारी जारी है. हालांकि, देर रात तक पुलिस किसी की भी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है.
एसएसपी की सूचना पर हुई कार्रवाई :
एसएसपी हरप्रीत कौर को किसी ने सदर थाना क्षेत्र में विदेशी शराब की एक बड़ी खेप उतरने की जानकारी दी थी. इसके बाद उन्होंने क्यूआरटी के प्रभारी आरपी गुप्ता व सदर थानेदार राकेश कुमार को छापेमारी कर शराब कारोबारियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. इसके बाद संयुक्त टीम पताही हरि गांव में बमबम ठाकुर के बथान पर छापेमारी कर वहां से हरियाणा निर्मित दस कार्टन विदेशी शराब बरामद की. शराब माफिया बमबम ठाकुर मौके से फरार होने में सफल हो गया.
बीबीगंज से शराब लदी कार बरामद,चालक गिरफ्तार: पुलिस टीम अभी पताही हरि गांव में छापेमारी कर ही रही थी. तभी शराब लदी कार फरार होने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस बीबीगंज पहुंची और घेराबंदी कर आनंदपुरी मुहल्ले से शराब लदी कार को जब्त कर लिया. पुलिस को देखते ही चालक कार छोड़ फरार होने लगा. लेकिन, क्यूआरटी के जवान उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. चालक की पहचान हरियाणा के पुंडरी थाना निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है. तलाशी लेने पर कार के सीट से नीचे विदेशी शराब की 50 बोतल बरामद हुई.
रेवा रोड में ठोकर मार भाग रहा था कार चालक : कार चालक श्रवण रेवा रोड में एक बाइक सवार को टक्कर मार भाग रहा था. लोगों ने उसका पीछा करना शुरू किया. साथ ही पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी. पुलिस को सूचना देनेवाले लोगों ने कार पर शराब लदे होने की भी संभावना जतायी थी. इसलिए पुलिस हरकत में आयी और घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया.
कार पर लगा है फर्जी नंबर प्लेट: जब्त कार के अगले हिस्से में बिहार का नंबर प्लेट लगा हुआ है. लेकिन, पुलिस उस समय चौक गयी जब उसके पिछले हिस्से के नंबर प्लेट पर नजर गयी. पिछले हिस्से के नंबर प्लेट पर यूपी का नंबर अंकित है. जांच में दोनों नंबर फर्जी मिले. कार ऑनर के सत्यापन के लिए पुलिस डीटीओ कार्यालय से संपर्क साधेगी.
पटना से लेकर मोतिहारी तक करता था सप्लाई : कार चालक श्रवण ने पुलिस को बताया कि वह पटना से लेकर मोतिहारी में महंगे विदेशी शराब की सप्लाई करता है. रविवार को वह मुजफ्फरपुर में डिलिवरी देने के लिए पहुंचा था. उसने कई सफेदपोश के साथ ही शराब कारोबारियों के नामों का खुलासा किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन