विश्व मछुआरा दिवस पर तीन मत्स्य कृषक होंगे सम्मानित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पौने चार करोड़ खर्च कर मंगाये गये 50 ऑटो टिपर कबाड़ बन रहे मुजफ्फरपुर : डोर-टू-डाेर कूड़ा कलेक्शन के लिए खरीद किये गये 50 ऑटो टिपर इन दिनों नगर निगम में कबाड़ बन रहे हैं. खरीदारी में मिली वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद सरकार के स्तर से मामले की जांच की जा रही है. […]
विज्ञापन
पौने चार करोड़ खर्च कर मंगाये गये 50 ऑटो टिपर कबाड़ बन रहे
मुजफ्फरपुर : डोर-टू-डाेर कूड़ा कलेक्शन के लिए खरीद किये गये 50 ऑटो टिपर इन दिनों नगर निगम में कबाड़ बन रहे हैं. खरीदारी में मिली वित्तीय अनियमितता की शिकायत के बाद सरकार के स्तर से मामले की जांच की जा रही है.
लगातार एक ही जगह छह माह से धूप व बारिश में ऑटो टिपर के पड़े रहने के कारण टायर की हवा निकल गयी है. बिना उपयोग के ही ऑटो टिपर का रंग खराब हो रहा है. कई पार्ट्स-पुर्जा में भी जंग लगने लगे हैं. इन टिपर की खरीदारी पर करीब पौने चार करोड़ खर्च होंगे. निगम प्रशासन 24 ऑटो टिपर की आपूर्ति के एवज में अब तक डेढ़ करोड़ से अधिक का भुगतान कर चुका है. ऐसे में शहर में स्वच्छ भारत अभियान का काम प्रभावित हो रहा है.
हालांकि, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने कहा कि वे 15 दिनों के अंदर इस पर फैसला लेंगे.
जांचकर्ता एजेंसी की ओर से रिपोर्ट मिल गयी है. समीक्षा कर कार्रवाई की जायेगी.
स्वच्छ भारत अभियान के तहत हुई थी खरीद
ऑटो टिपर की खरीदारी स्वच्छ भारत अभियान के तहत हुई थी. हालांकि, इसकी राशि नगर निगम के पास उपलब्ध नहीं थी. टेंडर तत्कालीन नगर आयुक्त रमेश प्रसाद रंजन ने निकाला था. बाद में टेंडर में गड़बड़ी कर अधिक रेट देने वाली एजेंसी से आपूर्ति का आरोप लगा. इसके बाद सरकार ने मामले की जांच विजिलेंस को सौंप दी. सूत्र बताते हैं कि विजिलेंस ने जांच कर रिपोर्ट सौंप दी है. इसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की बात कही गयी है.
प्रधान सचिव बोले, ऑटो टिपर खरीद में हुई गड़बड़ी की रिपोर्ट पर 15 दिनों में होगी कार्रवाई
टेंडर में गड़बड़ी के कारण सरकार के स्तर पर चल रही है जांच
दो का तबादला, मिला एक इंजीनियर, काम पर असर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










