बाल संरक्षण अधिकारी रवि रोशन निलंबित

Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह मामले में गिरफ्तार बाल संरक्षण अधिकारी रवि रोशन को निलंबित कर दिया गया है. उनके निलंबन का पत्र बुधवार को जिला कार्यालय पहुंच गया. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय किशनगंज तय किया गया है.गत शुक्रवार को रवि रोशन को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था. विभाग ने अपने अादेश में […]

विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : बालिका गृह मामले में गिरफ्तार बाल संरक्षण अधिकारी रवि रोशन को निलंबित कर दिया गया है. उनके निलंबन का पत्र बुधवार को जिला कार्यालय पहुंच गया. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय किशनगंज तय किया गया है.गत शुक्रवार को रवि रोशन को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था. विभाग ने अपने अादेश में कहा है कि बालिका गृह मामले में प्रथम दृष्टया बाल संरक्षण अधिकारी पर आरोप सही पाये जाते हैं, इस कारण इनपर विभागीय कार्यवाही शुरू की जायेगी और तत्काल निलंबित किया जाता है.
मोकामा गयी लड़कियों ने की थी पहचान. बाल संरक्षण अधिकारी की पहचान मुजफ्फरपुर : से मोकामा भेजी गयी लड़कियों ने की थी. वहां की अधीक्षक की काउंसिलिंग के बाद लड़कियों ने रवि रोशन का नाम बताया. विभाग से आये पत्र के अनुसार, 12 जून 2018 को ही मोकामा बालिका गृह की अधीक्षक ने रवि रोशन के नाम की रिपोर्ट विभाग को भेज दी थी. इसके बाद यह रिपोर्ट पुलिस को सौंपी गयी. काफी तहकीकात के बाद अधिकारी की गिरफ्तारी की गयी थी.
दूल्हा समेत तीन गायब. जान बचाने के क्रम में कई बराती गाड़ी से उतर कर अंधेरे में ही पैदल भाग चले. उनकी चप्पल भी छूट गयी. देर रात लड़का सहित तीन के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी गयी. डीएसपी सरैया ने ग्रामीण शंकर मांझी को बुला कर पूछताछ भी की. हालांकि ग्रामीणों ने बंधक बनाने की बात से इंकार कर दिया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन