चंदवारा से अब 240 पिट ही टूटेंगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : शहरी क्षेत्र का कूड़ा-कचरा शहर में ही डंप कर उससे जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया नगर निगम ने तेज कर दी है. प्रधान सचिव के दौरा के साथ सीएसइ की ओर से बुधवार को आम्रपाली ऑडिटोरियम में एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया. इसमें निगम के दर्जनभर पार्षद शामिल हुए. सीएसइ की स्वाति सिंह […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर : शहरी क्षेत्र का कूड़ा-कचरा शहर में ही डंप कर उससे जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया नगर निगम ने तेज कर दी है. प्रधान सचिव के दौरा के साथ सीएसइ की ओर से बुधवार को आम्रपाली ऑडिटोरियम में एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया. इसमें निगम के दर्जनभर पार्षद शामिल हुए.
सीएसइ की स्वाति सिंह सांब्याल ने सूखा व गीला कचरा कलेक्शन कर कैसे जैविक खाद बनाने में निगम सफलता हासिल करेगा, इस पर विस्तार से प्रकाश डाला. नगर आयुक्त संजय दूबे ने बताया कि 40-40 कंपोस्ट पिट बनाने के लिए जगह चिह्नित कर लिया गया है. एलएस कॉलेज व विवि कैंपस में 40 कंपोस्ट पिट बनाये जायेंगे.
साथ ही सिकंदरपुर स्टेडियम व कंपनीबाग में 40-40 पिट बनेंगे. चंदवारा में अवैध तरीके से बने 300 पिट में से 60 पिट को छोड़ बाकी 240 पिट को तोड़कर हटा दिया जायेगा. इसके बाद चंदवारा पानीकल कैंपस को नगर निगम पार्क के रूप में विकसित करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन