सर्प दंश से युवक की मौत, घर में कोहराम

Updated:
विज्ञापन

धरहरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित बंगलवा पंचायत के सतघरवा गांव निवासी गौतम यादव की मौत बुधवार की देर शाम विषैला सर्प दंश से हो गयी.

विज्ञापन

धरहरा. धरहरा प्रखंड के नक्सल प्रभावित बंगलवा पंचायत के सतघरवा गांव निवासी गौतम यादव की मौत बुधवार की देर शाम विषैला सर्प दंश से हो गयी. उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मच गया. जबकि परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक की पत्नी बबीता देवी ने वनों के क्षेत्र पदाधिकारी से इसकी लिखित शिकायत की . बताया जाता है कि बुधवार की शाम ब्रह्मदेव यादव का 35 वर्षीय पुत्र गौतम यादव बुधवार की देर शाम अपने बथान पर भैंस को चारा दे रहा था. इसी दौरान एक विषैले सांप ने उसके पैर में डंस लिया. इसके बाद उसने हल्ला किया तो परिजन व ग्रामीण दौड़ कर कर आये और गौतम को इलाज के लिए स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया. जहां उसकी हालत बिगड़ती देख ग्रामीण चिकित्सक ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों देर रात उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत गौतम यादव अपने पीछे पत्नी व दो बेटी तथा एक बेटा छोड़ गया. सभी परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन