ट्रक के धक्के से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया जाम

विज्ञापन

जमालपुर. सफियाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 80 पर गुरुवार की सुबह फरदा मुरकट्टा स्थान के समीप एक 60 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद डाला. इससे महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. जाम की सूचना पर सफियाबाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया. बताया गया कि फरदा निवासी स्व गोपाल कुंवर की पत्नी मिंटू देवी सुबह मॉर्निंग वाक के लिए निकली थी. इसी दौरान मुंगेर से लखीसराय की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार ठोकर मार दी. इससे वह सड़क पर गिर पड़ी और वहीं उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भागने में सफल रहा. इधर घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजनों में कोहराम मच गया और स्थानीय ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 80 पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया. इसके कारण वाहनों का परिचालन ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गयी. घटना की सूचना मिलते ही सफियाबाद थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया. इसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भिजवा दिया. घटना के बाद मृतक महिला के दो पुत्र और दो पुत्री समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन