ePaper

सिंघिया पंचायत की कई स्थानों पर गंगा के जलस्तर में वृद्धि से बढ़ा पानी का दबाव

Updated at : 12 Aug 2024 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
सिंघिया पंचायत की कई स्थानों पर गंगा के जलस्तर में वृद्धि से बढ़ा पानी का दबाव

जमालपुर प्रखंड की कई पंचायत में बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है. इस कारण अब लोगों में दहशत का माहौल बन गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमालपुर. जमालपुर प्रखंड की कई पंचायत में बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है. इस कारण अब लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. सिंघिया पंचायत के कई स्थानों पर गंगा के जलस्तर में वृद्धि से पानी का दबाव बन गया है. जानकारी के अनुसार, पंचायत के वैसे मोहल्ले, जो एक तरफ से गंगा और दूसरे तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग 80 के बीच हैं. उन मोहल्ले में गंगा नदी की तरफ से बाढ़ के पानी पहुंचने से ग्रामीण परेशान है. ग्रामीणों का कहना है कि जमालपुर प्रखंड की कुछ ही पंचायत बाढ़ से प्रभावित होते हैं, परंतु इन पंचायत में बाढ़ की संभावना से निबटने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है. यही कारण है कि इन पंचायत में बाढ़ के दिनों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. जिस तरह से गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो रही है. उसे पंचायत के ग्रामीणों को एक बार फिर पलायन कर बाढ़ राहत शिविर में जाना होगा. ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के वार्ड संख्या 11 सर्वोदय टोला उत्तरी भाग, मोहम्मदपुर, जानीपुर और इंग्लिश मोहल्ला सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र है. कई स्थानों पर कटाव की संभावना बन गई है. जिसके कारण घर परिवार के साथ लोगों को मवेशियों के चारे की चिंता सताने लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन